राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के दावे पर आया शशि थरूर का रिएक्शन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Aug 2025 8:56 AM

विज्ञापन

Shashi Tharoor reaction on Votes Stolen

Rahul Gandhi Shares Votes Stolen Proof : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे पर वरिष्ठ नेता शशि थरूर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह एक गंभीर प्रश्न हैं. निर्वाचन आयोग को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. जानें राहुल गांधी ने सबूत दिखाकर क्या कहा?

विज्ञापन

Rahul Gandhi Shares Votes Stolen Proof : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ‘‘वोट चोरी’’ से जुड़े राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ये बेहद गंभीर सवाल हैं, जिन पर निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. लंबे समय बाद थरूर ने राहुल गांधी के किसी मुद्दे पर खुलकर साथ दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कांग्रेस का एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ये ऐसे सवाल हैं जिनका समाधान सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं के हित में जरूरी है. थरूर ने कहा कि हमारा लोकतंत्र बहुत मूल्यवान है और इसकी विश्वसनीयता को न तो अक्षमता, न लापरवाही और न ही जानबूझकर की गई छेड़छाड़ से कमजोर होने देना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि इस मामले पर पारदर्शी और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए ताकि जनता का भरोसा कायम रहे.

आयोग को तत्काल कदम उठाना चाहिए : शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को तत्काल कदम उठाना चाहिए और आयोग के प्रवक्ता को देश को इस बारे में सूचित करते रहना चाहिए.’’ राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी. मीडिया के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति दी गयी थी.

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi vs ECI: राहुल गांधी ने सबूतों के साथ ‘वोट चोरी’ का किया दावा, ECI से BJP की मिलीभगत का लगाया आरोप

‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ बेंगलुरु में रैली करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित धांधली के मुद्दे पर शुक्रवार को बेंगलुरु में ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगे. बेंगलुरु के ‘फ्रीडम पार्क’ में आयोजित इस रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और कई अन्य नेता भी भाग लेंगे. राहुल गांधी ने कहा था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola