PHOTO भारत जोड़ो यात्रा : "ऊँ" अक्षर वाले पीली चादर और लाल पगड़ी में कुछ यूं नजर आये राहुल गांधी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2022 12:30 PM
कन्याकुमारी से श्रीनगर तक निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं.

कन्याकुमारी से श्रीनगर तक निकाली जा रही “भारत जोड़ो यात्रा” की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. इसमें वे पूजा करते नजर आ रहे हैं. दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शुक्रवार शाम धार्मिक रंग में रंगे दिखे.

शुक्रवार शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नर्मदा का पूजन कर नदी को चुनरी भी चढ़ाई जिसकी तस्वीर सामने आयी है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके बाद भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये. इस दौरान उनके द्वारा धारण किया गया गेटअप चर्चा में है. सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राहुल गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र “ऊँ” अक्षर अंकित पीली चादर ओढ़ायी और लाल पगड़ी पहनायी.

इस दौरान राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर गांधी द्वारा नर्मदा आरती के लिए कांग्रेस ने खासी तैयारियां की थीं. इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर कालीन बिछाया गया था.

पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मपुरी घाट पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया था. इसके साथ ही घाट की दुकानों को बंद करा दिया गया था. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने देश की शांति और एकता के लिए ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती और पूजा-पाठ किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










