स्कूटी और बस के बाद अब राहुल गांधी हुए ऑटो पर सवार, देखें वीडियो

तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियान आज थम जाएगा, जहां का चुनावी मौसम अन्य चार राज्यों- मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की तुलना में काफी लंबा रहा. इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है. अब नजर तेलंगाना पर है. इस बीच राहुल गांधी को ऑटो की सवारी करते वीडियो वायरल हो रहा है.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार जारी है. आज इस प्रचार का अंतिम दिन है. इस बीच एक वीडियो समने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आ रहे हैं जो ऑटो की सवारी करते दिख रहे हैं.
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: जुबली हिल्स में ऑटो चालकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ऑटोरिक्शा में सवारी की। pic.twitter.com/rDHICA1OdZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2023

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. इससे पहले मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने जुबली हिल्स में ऑटो चालकों, गिग श्रमिकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत की थी जिसका वीडियो भी सामने आया था.

वायरल वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पीले रंग के ऑटो में नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो जुबली हिल्स में ऑटो चालकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद राहुल गांधी ने ऑटोरिक्शा में सवारी की. यदि आपको याद हो तो कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता बस और स्कूटी की सवारी कर चुके हैं.

कर्नाटक में मई में हुए चुनाव से पहले भी राहुल गांधी लोगों के बीच पहुंचे थे. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कनिंघम रोड पर स्थित ‘कैफे कॉफी डे’ पर रुके थे और कॉफी पी थी. बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बस स्टॉप के समीप उन्होंने कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बात की और बस पर सवारी भी की थी.

मिजोरम में भी राहुल गांधी कुछ अलग अंदाज में नजर आए थे. यहां राहुल गांधी आइजोल में एक स्कूटी में भी सवार हुए. स्कूटी में राहुल गांधी पीछे बैठे नजर आये थे. सुरक्षा के लिए राहुल गांधी ने हेलमेट भी लगाया था. सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया था.
Also Read: मध्य प्रदेश में काउंटिंग से पहले ही खुले डाक मतपत्र! कांग्रेस ने वीडियो शेयर करके लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जयपुर में भी जुदा अंदाज देखने को मिला था. वो पिंक सिटी की सड़कों पर स्कूटी की सवारी करते दिखे थे.
Also Read: राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर उठाया यात्री का सामान, कुली के गेटअप में आए नजर, देखें वीडियो
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दरअसल, वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और कुलियों से मुलाकात की थी. राहुल गांधी कुलियों की लाल कमीज पहने और सिर पर सामान उठाते हुए भी नजर आये थे. इसके बाद वह कुलियों के साथ बैठ गए थे और उनसे उनकी समस्याएं पूछीं थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










