राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर उठाया यात्री का सामान, कुली के गेटअप में आए नजर, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Sep 2023 11:22 AM
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi, wearing porter dress and badge, carries luggage during an interaction with railway porters at Anand Vihar railway station, in New Delhi, Thursday, Sept. 21, 2023. (PTI Photo)(PTI09_21_2023_000016B)
राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान भी उठाया जिसका वीडियो सामने आया है. कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. देखें ये वीडियो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुली के गेटअप में नजर आ रहे हैं और सामान सिर पर उठाकर पैदल चलते दिख रहे हैं. आप भी देखें वीडियो
#WATCH | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi visits Anand Vihar ISBT, speaks with the porters and also wears their uniform and carries the load pic.twitter.com/6rtpMnUmVc
— ANI (@ANI) September 21, 2023
कांग्रेस ने एक्स पर क्या लिखा
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी और कुलियों की मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले. पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.
Also Read: Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को राहुल गांधी ने बताया अधूरा, लोकसभा में खेला OBC कार्डजननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले।
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।
आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी।
भारत जोड़ो यात्रा जारी है.. pic.twitter.com/QrjtmEMXmZ
हरियाणा में किसानों से कर चुके हैं मुलाकात
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लोगों से लगातार मिल रहे हैं जिसका वीडियो सामने आ रहा है. यदि आपको याद हो तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हरियाणा में ट्रैक्टर चलाया था और किसानों के साथ खेत में धान को रोपनी की थी. इसके बाद उन्होंने मोटर मैकेनिकों से भी मुलाकात की थी जिसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आये. राहुल गांधी दिल्ली स्थित करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के पास पहुंचे थे और उनसे बातचीत की थी.

अगस्त के पहले दिन राहुल गांधी तड़के चार बजे ही दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचे थे. उन्होंने यहां विक्रेताओं से सब्जियों की कीमत की जानकारी भी ली थी. एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक सब्जी विक्रेता टमाटर के दामों को लेकर भावुक हो गया था. राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर भी किया था. इसके बाद बीजेपी ने पलटवार कर दिया था. राहुल गांधी बीजेपी को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया की बजाय सीधा मंडी पहुंच गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










