राहुल गांधी की सभा में बजा इस देश का राष्ट्रगान, अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Updated:
विज्ञापन

**EDS: SCREENGRAB FROM TWITTER VIDEO VIA @INCIndia** Akola: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference during the party's 'Bharat Jodo Yatra', in Akola district, Thursday, Nov. 17, 2022. (PTI Photo)(PTI11_17_2022_000096B)

नेपाल का राष्ट्रगान बजने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. बीजेपी ने भी राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ाया. एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, भारत जोड़ने वालों का राष्ट्रगीत.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में महाराष्ट्र में हैं. अकोला में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित भी किया. लेकिन इस दौरान उनके मंच पर नेपाल का राष्ट्रगान बज गया, जिससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ट्रोलरों के निशाने पर आ गये. सोशल मीडिया पर राहुल का जमकर मजाक बनाया जा रहा है.

राहुल गांधी के मंच पर बजा नेपाल का राष्ट्रगान

वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेसी नेताओं से राष्ट्रगीत बजाने की डिमांड करते नजर आ रहे हैं. राहुल खुद माइक पर इसकी घोषणा करते दिख रहे हैं. मंच पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने ऑपरेटर से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा भी, लेकिन वहां मौजूद सभी लोग तब कन्फ्यूज हो गये, जब ऑपरेटर ने भारत का राष्ट्रगीत बजाने की जगह पर नेपाल का राष्ट्रगान बजा दिया. मंच पर राहुल गांधी सावधान की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं, कुछ देर नेपाल का राष्ट्रगान बजने के बाद उन्होंने फिर से राष्ट्रगीत बजाने की डिमांड की. वायरल वीडियो में राहुल गांधी कन्फ्यूज दिख रहे हैं.

Also Read: सावरकर पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, शिकायत दर्ज, उद्धव ठाकरे ने कह दी ये बात

नेपाल का राष्ट्रगान बजने पर राहुल गांधी का उड़ रहा मजाक

नेपाल का राष्ट्रगान बजने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. बीजेपी ने भी राहुल गांधी का जमकर मजाक उड़ाया. एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, भारत जोड़ने वालों का राष्ट्रगीत. तमिलनाडु के एक बीजेपी नेता ने वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी से पूछा, यह क्या है.

भारत जोड़ो यात्रा का 71 दिन पूरे

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के 71 दिन पूरे हो चुके हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा इस समय महाराष्ट्र के अकोला में पहुंची है. राहुल गांधी अबतक देश के 6 राज्यों के 30 जिलों का पैदल दौरा कर चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी 150 दिनों तक 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. 71 दिनों बाद भी राहुल गांधी को 1608 किलोमीटर की और यात्रा करनी है. राहुल गांधी की यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola