खतरे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता! जानिए क्या है कानून और कैसे बने रह सकते हैं सांसद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Mar 2023 1:55 PM
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करने वाले वकीलों का कहना है कि राहुल गांधी की अयोग्यता उनकी सजा के बाद तत्काल और स्वत: प्रभाव में आ गई है.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के केस में दो साल की सजा सुनाई है. मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने उन्हें यह सजा सुनायी है. हालांकि, सजा के बाद कोर्ट ने उन्हें एक महीने की जमानत भी दी है, ताकी इस अवधि में राहुल गांधी उच्च अदालतों में गुहार लगा सकें. इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता जा सकती है. यानी वो सांसद नहीं रहेंगे. ऐसे में जानते है कि एक्सपर्ट की इसको लेकर क्या राय है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट: राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम करने वाले वकीलों का कहना है कि राहुल गांधी की अयोग्यता उनकी सजा के बाद तत्काल और स्वत: प्रभाव में आ गई है. चुनाव आयोग के पूर्व वरिष्ठ कानूनी सलाहकार का भी कहना है कि सदस्यता नहीं जाने का एकमात्र विकल्प यही है कि अगर ट्रायल कोर्ट खुद या अपीलकर्ता अदालत उसकी सजा पर रोक लगाती है या कोर्ट उसकी सजा की अवधि को कम कर देती है.
दो साल से अधिक की सजा पर रद्द होती है सदस्यता: जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(1) और (2) के तहत यह प्रावधान है कि अगर कोई सांसद या विधायक हत्या, दुष्कर्म, धर्म, भाषा या क्षेत्र के आधार पर शत्रुता पैदा करता है, आतंकवादी गतिविधि या संविधान का अपमान करने जैसे अपराधों में शामिल होते है, तो उसकी संसद और विधानसभा की सदस्यता रद्द हो जायेगी.
क्या कहना है कानून: इसी अधिनियम की धारा 8(3) में प्रावधान है कि इन अपराधों के अलावा अन्य अपराधों के लिए भी दोषी ठहराये जाने और दो वर्ष से अधिक की सजा सुनाये जाने के बाद किसी विधायक या सांसद की सदस्यता रद्द हो सकती है और छह वर्ष तक उसके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लग सकता है. अपनी सीट पर बने रहने के लिए यह अधिनियम सदस्यों को तीन महीने तक का समय देता है, इस अवधि के अंदर उन्हें ऊपरी अदालत में गुहार लगानी होती है अन्यथा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है.
Also Read: CBI-ED के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने की Supreme Court से अपील, कहा- एजेंसियों को लेकर तय करें गाइडलाइन
यानी जिस दिन से सजा सुनाई जाती है और 2 साल से ज्यादा की होती है तो उसी दिन से अयोग्यता आ जाती है. इस कड़ी में रिप्रेजेन्टेटिव एक्ट के सेक्शन 8(3) के तहत राहुल गांधी अयोग्य हो गए हैं. कानून के जानकारों का कहना है कि अगर ऊपरी अदालत से उनकी सजा पर रोक लग जाती है तो वो अयोग्य घोषित नहीं होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










