CBI-ED के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने की Supreme Court से अपील, कहा- एजेंसियों को लेकर तय करें गाइडलाइन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Mar 2023 12:50 PM

विज्ञापन

14 विपक्षी पार्टियों ने दी सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार के खिलाफ अर्जी दी है. विपक्षी दल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद के दिशा निर्देशों का पालन किए जाने का अनुरोध कर रही है.

विज्ञापन

14 विपक्षी पार्टियों ने दी सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार के खिलाफ अर्जी दी है. इन पार्टियों ने केन्द्र सरकार पर CBI और ED के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. अब 5 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी. विपक्षी पार्टियों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस के सामने यह मामला रखा. विपक्षी पार्टियों की अर्जी में अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसी के जरिए लगातार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

क्या है विपक्षी दलों की अपील: अपनी अर्जी में विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों और निचली अदालतों को गिरफ्तारी, रिमांड और जमानत देने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश दिया जाये. गौरतलब है कि कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर उच्चतम न्यायालय आगामी पांच अप्रैल को सुनवाई के लिए सहमत हो गया है.

5 अप्रैल को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: विपक्षी दलों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला की पीठ ने गौर किया. सुप्रीम कोर्ट ने द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, भारत राष्ट्र समिति और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों की ओर से पेश दलीलों पर संज्ञान लिया और कहा कि याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई की जाएगी.  

Also Read: ‘राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी’, कांग्रेस पर बीजेपी का बड़ा हमला, खरगे ने किया पलटवार

दिशा निर्देशों का पालन किए जाने का अनुरोध: विपक्षी दल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद के दिशा निर्देशों का पालन किए जाने का अनुरोध कर रही है. मामले में  सिंघवी ने कहा कि 95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं. हम गिरफ्तारी पूर्व और गिरफ्तारी के बाद दिशा निर्देशों की मांग कर रहे हैं.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola