'राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी', कांग्रेस पर बीजेपी का बड़ा हमला, खरगे ने किया पलटवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Mar 2023 12:04 PM

विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है. राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने OBC समाज का अपमान किया है. उन्हें चोर कहा है.

विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तलवारें खिंची हैं. दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसद पूरे मामले को लेकर बीजेपी के खिलाफ आंदोलन पर उतारू हैं. विपक्षी दलों के सांसद आज विजय चौक तक मार्च करने वाले हैं, इसके बाद सोमवार को बडे़ पैमाने पर आंदोलन की योजना बनाई जा रही है.

इधर बीजेपी की ओर से राहुल गांधी पर हमले और तेज हो गये है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस खुद सदन की कार्यवाही बाधित करती है, और उनके नेता विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करते हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया. नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ओबीसी समाज की भावना को आहत किया है.

अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी- नड्डा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है. राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने OBC समाज का अपमान किया है. उन्हें चोर कहा है. समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार OBC समाज की भावना को ठेस पहुंचाई.

राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत- भूपेंद्र यादव: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि लगातार अपशब्द कहना, झूठ बोलना असत्य कहना उनकी आदत में शुमार है. केवल किसी जाति या समाज को अपमानित करना नहीं बल्कि उन्होंने ने तो लंदन में जाकर पूरे भारत, भारत के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपमानित किया है.


Also Read: Rahul Gandhi Modi Defamation Case : कौन हैं पूर्णेश मोदी? जिनकी याचिका पर राहुल गांधी को 2 साल की सजा हो गई

मल्लिकार्जुन ने बीजेपी पर बोला हमला: वहीं राहुल गांधी को लेकर भाजपा के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोगों को मुद्दे से भटकाने के लिए बीजेपी ऐसी बातें कर रही हैं. खरगे ने सवाल करते हुए कहा कि कौन इस देश के पैसे लेकर भाग गए? SBI और LIC के पैसे लेकर कौन अमीर बनें? इसका जवाब दीजिए.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola