Rahul Gandhi Modi Defamation Case : कौन हैं पूर्णेश मोदी? जिनकी याचिका पर राहुल गांधी को 2 साल की सजा हो गई

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने कथित टिप्पणी की थी.
Rahul Gandhi Modi Surname Defamation Case: मोदी सरनेम पर कथित टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया है. गुजरात में सूरत की एक अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए उन्हें 2 साल जेल की सजा सुनायी है. वैसे, इस मामले में राहुल गांधी को तुरंत जमानत मिल गई. आपको बता दें कि यह मामला 2019 का है. राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात से भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने इस मामले में क्रिमिनल डिफेमेशन यानी आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था.
गुजरात के सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी पहली बार 2013-17 की गुजरात की तेरहवीं विधानसभा उपचुनाव में जीत कर सदन में पहुंचे थे. 22 अक्टूबर 1965 को सूरत में जन्मे पूर्णेश मोदी पेशे से अधिवक्ता हैं. उन्होंने स्नातक, बी.कॉम, एलएलबी की शिक्षा ली है. पूर्णेश विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम बीनाबेन है. वह सूरत के अदजान इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं.
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने कथित टिप्पणी की थी. शिकायत में यह कहा गया कि राहुल गांधी ने उस चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी पर निशाना साधते हुए ‘मोदी’ सरनेम के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.
Also Read: Rahul Gandhi LIVE: मोदी सरनेम मामला, जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता? बोलीं प्रियंका- न डरे हैं, न डरेंगेकांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज कराया था. पूर्णेश का कहना था कि राहुल गांधी ने हमारे समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. चुनावी सभा में हमारे खिलाफ आरोप लगाये गए, जिससे हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची. इसी के चलते हम इस मामले को कोर्ट में लेकर आये. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे. अब कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्णेश मोदी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा है- मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं.
#WATCH | "I welcome the judgement of the court," says BJP MLA Purnesh Modi, who filed the complaint against Congress MP Rahul Gandhi over his 'Modi surname' remark. pic.twitter.com/hIGhavQCym
— ANI (@ANI) March 23, 2023
राहुल गांधी के विरुद्ध यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत अक्टूबर 2019 में दर्ज कराया गया था. इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे. आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था. राहुल को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी करार दिया गया है. इसमें 2 साल की सजा का प्रावधान है. राहुल के वकील ने कोर्ट से कहा- इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसलिए हम किसी तरह की दया की याचना नहीं करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










