Live Updates

LIVE: राहुल गांधी की मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद 2024 का चुनाव लड़ना भी हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी की मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है. मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली है. सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को यह सजा सुनाई है. हालांकि सजा के बाद राहुल गांधी को जमानत भी मिल गई, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है, और इसके खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

हिरासत में विपक्षी सांसद

दिल्ली पुलिस ने अडानी समूह मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया है.

विपक्षी दलों के सांसदों का विजय चौक मार्च

राहुल गांधी को कोर्ट से मिली 2 साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस उग्र है. आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली के विजय चौक तक मार्च निकाल रहे हैं. वहीं विपक्षी दलों के मार्च को देखते हुए विजय चौक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा- नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है. राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने OBC समाज का अपमान किया है. उन्हें चोर कहा. समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार OBC समाज की भावना को ठेस पहुंचाई.

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला

बीजेपी की ओर से आज यानी शुक्रवार को राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा अहंकार के कारण नहीं मांगी माफी. बीजेपी ने राहुल गांधी से कहा कि जो लोग सदन में कामकाज नहीं चलने दे रहे, वहीं लंदन में जाकर सवाल उठा रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि राजनीति के स्तर को सबसे ज्यादा राहुल गांधी ने गिराया है.

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में आक्रोश है. पार्टी फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की भी कोशिश में जुटी है. कांग्रेस ने विपक्षी दलों को साथ लेने के साथ-साथ मुद्दे को लेकर जनता के बीच उतरने का फैसला किया है. इस फैसले को लेकर कांग्रेस आज यानी सोमवार को दिल्ली और अन्य राज्यों में इस प्रदर्शन करेगी.

राहुल को सजा मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी समय मांगा

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लेने और जनता के बीच उतरने का फैसला किया है. मुख्य विपक्षी दल सोमवार को दिल्ली और अन्य राज्यों में इस विषय को लेकर प्रदर्शन करेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक कांग्रेस ने अपने और कई अन्य विपक्षी दलों की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का समय मांगा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola