Rahul Gandhi ने सिख वाले बयान पर दी सफाई, बीजेपी पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों को लेकर दिए अपने बयान पर शनिवार को सफाई दी. उन्होंने इसके साथ ही बीजेपी पर भी हमला बोला.
Rahul Gandhi: अमेरिका में अपने हालिया बयान के बारे में भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सिखों से पूछा कि उन्होंने जो कहा, उसमें क्या कुछ गलत है और क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए, जहां हर भारतीय बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें चुप कराने के लिए बेताब है, क्योंकि वह सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकती.
राहुल गांधी ने सिखों से फिर पूछा सवाल, बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भाजपा अमेरिका में मेरे बयान के बारे में झूठ फैला रही है. मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं – क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर सिख – और हर भारतीय – बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? उन्होंने कहा, हमेशा की तरह, भाजपा झूठ का सहारा ले रही है. वे मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं क्योंकि वे सच बर्दाश्त नहीं कर सकते. लेकिन मैं हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलूंगा जो भारत को परिभाषित करते हैं: विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम.
राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो भी शेयर किया
राहुल गांधी ने अमेरिका में दिए गए अपने बयान का एक छोटा वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह एक सिख व्यक्ति का जिक्र कर रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी शनिवार को भाजपा द्वारा कई सिख समूहों के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए उनसे अपना बयान वापस लेने को कहने के बाद आई है.
सिखों पर दिए बयान के बाद राहुल गांधी पर लगातार आग्रमण कर रही बीजेपी
बीजेपी ने आरोप लगाया कि बयान से देश में भय का माहौल पैदा हो गया है. भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि कई सिख और गुरुद्वारा प्रबंधन निकायों ने इस मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि सिखों के बलिदान ने देश को मजबूत बनाया है.
राहुल गांधी ने सिखों को लेकर अमेरिका में क्या दिया था बयान
वाशिंगटन डीसी के उपनगर वर्जीनिया के हर्नडॉन में भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, सबसे पहले, आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है. यह लड़ाई राजनीति की नहीं है. यह सतही है. गांधी ने आगे की पंक्ति में बैठे एक सिख व्यक्ति से उसका नाम पूछा. उन्होंने पूछा, पगड़ी वाले भाई, आपका नाम क्या है? कांग्रेस नेता ने कहा था, लड़ाई इस बात पर है कि क्या उन्हें, एक सिख के रूप में, भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी या उन्हें, एक सिख के रूप में, भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी. या फिर वह एक सिख के तौर पर गुरुद्वारे जा पाएंगे. लड़ाई इसी बात को लेकर है. और सिर्फ उनके लिए नहीं, सभी धर्मों के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










