Bharat Jodo Nyay Yatra: कुछ इस अंदाज में नाव पर सवार होकर निकले राहुल गांधी, वीडियो आया सामने
Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा ने नगालैंड से शिवसागर जिले के हालोअटिंग होते हुए असम में प्रवेश किया. इसके बाद से यहां वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. हालोअटिंग में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया और राज्य में आठ दिवसीय यात्रा पर हैं राहुल गांधी.
Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के असम में प्रवेश करने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता पक्ष पर ज्यादा हमलावर हो गये हैं. उन्होंने दावा किया कि देश में शायद ‘‘सबसे भ्रष्ट सरकार’’ और ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’’ इस असम में है. आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी जो अभी असम में है. यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी. इस बीच यात्रा के छठे दिन का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राहुल गांधी नाव पर सवार नजर आ रहे हैं.
#WATCH असम: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव से जारी है। pic.twitter.com/VVD4sZt3eB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
राहुल गांधी के वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पर यात्रा करती नजर आ रही है. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी जिसकी तस्वीरें लगातार 14 जनवरी से सामने आ रही है. इन तस्वीरों और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
जानें किस राज्य में कितने दिन चलेगी राहुल गांधी की ये यात्रा
-मणिपुर में एक दिन में चार जिलों में 107 किमी की यात्रा हो चुकी है पूरी
-नगालैंड में दो दिन में 5 जिलों में 257 किमी की यात्रा हो चुकी है पूरी

अब इन राज्यों की यात्रा पर हैं राहुल गांधी
-असम के 17 जिलों में 8 दिन में 833 किमी
-अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में 55 किमी यात्रा
-मेघालय में एक दिन में 1 जिले में 5 किमी
-पश्चिम बंगाल में 5 दिनों में 7 जिलों में 523 किमी
-बिहार में चार दिनों में सात जिलों में 425 किमी
-झारखंड में 8 दिनों में 13 जिलों में 804 किमी
Also Read: असम में गिरफ्तार हो सकते हैं राहुल गांधी? भारत जोड़ो न्याय यात्रा रूट पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी चेतावनी-ओडिशा में चार दिन चार जिलों में 341 किमी
-छत्तीसगढ़ में पांच दिनों में सात जिलों में 536 किमी
-उत्तर प्रदेश में 11 दिन में 20 जिलों में 1074 किमी
-मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिन में 9 जिलों में 698 किमी
Also Read: सर्द हवाओं के बीच उम्मीदों का सूरज! ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में राहुल गांधी का ये लुक पसंद आया लोगों को-राजस्थान में एक दिन में यात्रा दो जिलों में 128 किमी
-गुजरात में पांच दिनों में सात जिलों में 445 किमी
-महाराष्ट्र में यात्रा पांच दिनों में 6 जिलों में 479 किमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










