Rahul Gandhi: 'बड़ी मुश्किल से पीएम मोदी अपनी सीट बचा पाए', केरल में गरजे राहुल गांधी
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल दौरे पर हैं. केरल पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा कि वो वायनाड के सभी मतदाताओं के शुक्रगुजार हैं. वहीं अपने दौरे में राहुल गांधी ने मलप्पुरम जिले में एक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया.
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल दौरे पर हैं. उन्होंने अपने केरल दौरे के दौरान मलप्पुरम में एक रोड शो किया. वायनाड से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका है जब राहुल गांधी केरल पहुंचे हैं. केरल पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा कि वो वायनाड के सभी मतदाताओं का शुक्रगुजार हैं. वहीं अपने दौरे में राहुल गांधी ने मलप्पुरम जिले में एक रोड शो किया. वायनाड लोकसभा सीट के तहत आने वाले एडवन्ना में राहुल के रोड शो के दौरान यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी की रोड शो में शामिल हुए.
दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी
गौरतलब है कि अपने केरल दौरे में राहुल गांधी दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उनका पहला कार्यक्रम मलप्पुरम जिले के एडवन्ना में और दूसरा वायनाड जिले के कलपेट्टा में है. बता दें, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड से जीत हासिल की है. उन्हें दो में से एक सीट खाली करना होगा. हालांकि राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे या रायबरेली की इसपर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है. दोनों सीटों पर राहुल ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
रोड शो में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. उनकी कही कि बड़ी मुश्किल से पीएम मोदी वाराणसी से अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए. उन्होंने कहा कि लोगों ने नफरत को ठुकरा दिया है मोहब्बत को अपनाया है.इससे पहले कल यानी मंगलवार को राहुल गांधी अपने रायबरेली के दौरे में भी पीएम मोदी पर जमकर हमला किया था. रायबरेली में उन्होंने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो निश्चित रूप से पीएम मोदी हार जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










