‘वोट चोरी में निर्वाचन आयोग शामिल’, राहुल गांधी का आरोप, कहा ‘सबूत के इस 'एटम बम' के फटने से कोई नहीं बचेगा’

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Aug 2025 2:26 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi

Election Commission: राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग भाजपा के लिए वोटों की चोरी करता है. उन्होंने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग के खिलाफ उन्हें पुख्ता सबूत मिले हैं. उन्होंने सबूतों को ‘एटम बम’ बताते हुए कहा कि इसके फटने के बाद आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

Election Commission: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पुख्ता सबूत मिले हैं कि निर्वाचन आयोग ‘वोटों की चोरी’ में शामिल है. उनका कहना है कि आयोग भाजपा के लिए वोटों की चोरी करता है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनके पास जो सबूत हैं वह ‘एटम बम’ की तरह हैं, जिनके फटने के बाद आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी.

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ‘‘मैंने बोला है कि वोट चोरी हो रही है. अब हमारे पास इसे साबित करने के लिए एकदम पुख्ता सबूत हैं कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है.’’ आगे उन्होंने कहा कि, ‘‘मैं इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में नहीं बोल रहा हूं. मैं यह बात 100 प्रतिशत सबूत के साथ कह रहा हूं.’’ उनका कहना है कि जैसे ही वह इस सबूत को जारी करेंगे, वैसे ही पूरे देश को पता लग जाएगा कि भाजपा के लिए आयोग वोट चोरी करा रहा है.

लोकसभा की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि, ‘‘हमें मध्य प्रदेश (विधानसभा चुनाव) में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था.’’ उनका कहना है कि उन्हें शक था कि बाद के विधानसभा चुनावों में वोटर जोड़े गए. उन्होंने आगे कहा कि वोट की हेराफेरी का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच शुरू की. इस जांच में छह महीने का समय लगा. राहुल गांधी की बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘हमें जो मिला है वो एटम बम है, जब फटेगा तो निर्वाचन आयोग आपको कहीं नहीं दिखेगा.’’

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘‘निर्वाचन आयोग में जो भी यह काम कर रहे हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा. ये लोग हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, यह राष्ट्रद्रोह है.’’ आगे उन्होंने कहा कि, ‘‘आप लोग कार्यरत हों या रिटायर्ड हो गए हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे और सजा दिलवाएंगे.’’

आपको बता दें कि इससे पहले 24 जुलाई को निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई थी. आयोग ने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता न केवल ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगा रहे हैं, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘‘धमकाने’’ की भी कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Trump Import Tariff List: अमेरिका का टैरिफ धमाका, 1 अगस्त से चीन-ब्राजील समेत कई देशों पर भारी शुल्क

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola