पंजाब में बदला सरकारी दफ्तर का समय, 2 मई से ये होगी नयी ऑफिस टाइमिंग, जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन
पंजाब में बदला सरकारी दफ्तर का समय, 2 मई से ये होगी नयी ऑफिस टाइमिंग, जानें सबकुछ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया, राज्य के सभी सरकारी ऑफिस 2 मई से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे. इसे केवल 15 जुलाई तक के लिए ही लागू किया गया है.

विज्ञापन

पंजाब में सरकारी ऑफिस के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऑफिस समय में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया, 2 मई से सभी सरकारी दफ्तर के खुलने का समय बदल जाएगा.

पंजाब में दो मई से 7:30 बजे सुबह खुलेंगे ऑफिस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया, राज्य के सभी सरकारी ऑफिस 2 मई से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे. इसे केवल 15 जुलाई तक के लिए ही लागू किया गया है. मान सरकार ने समय में बदलाव करने से पहले लोगों से बातचीत की.

Also Read: Punjab: युवा नौकरी देनेवाले बनें न कि जॉब मांगने वाले, सीएम भगवंत मान का संदेश- खुद का बने रोल मॉडल

बिजली बचाने के लिए पंजाब सरकार ने किया बड़ा बदलाव

दरअसल पंजाब की भगवंत मान सरकार ने यह फैसला इस लिए लिया है, क्योंकि गर्मी में बिजली की बचत की जा सके. गर्मी में बिजली का लोड काफी बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए मान सरकार ने सरकारी ऑफिस के समय में बदलाव किया. सरकारी दफ्तरों में दोपहर में छुट्टी हो जाएगी तो वहां पर चलने वाले एसी, कूलर और लाइट्स तक बंद हो जाएगी. जिससे 300 से 350 मेगावाट तक बिजली का लोड भी कम हो जाएगा.

कनाडा-अमेरिका में लोग घड़ी का समय बदल लेते है : मान

भगवंत मान ने सरकारी ऑफिस में समय के बदलाव की घोषणा करते हुए कनाडा और अमेरिका का उदहारण दिया. उन्होंने कहा, कनाडा-अमेरिका के लोग सूरज की रोशनी के अधिक इस्तेमाल के लिए 6-6 महीने बाद घड़ी का समय बदल लेते हैं. वहां के लोग अपनी घड़ी को एक घंटा पीछे कर लेते हैं, क्योंकि सूर्योदय पहले ही हो जाता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola