Punjab: युवा नौकरी देनेवाले बनें न कि जॉब मांगने वाले, सीएम भगवंत मान का संदेश- खुद का बने रोल मॉडल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Apr 2023 6:05 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर नौजवानों से बात करते हुए कहा कि पंजाब के नौजवान खुद को ही अपना रोल मॉडल समझें, सीएम मान ने कहा कि पंजाब के युवा बहुत ही काबिल है. उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी नौजवानों ने विदेश में जाकर कड़ी मेहनत की है.

विज्ञापन

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर युवाओं के स्वरोजगार पर फोकस कर रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर आकर नौजवानों से बात की. सीएम मान ने नौजवानों से कहा कि आप नौकरी मांगने वाले न बने नौकरी देने वाले बने. उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान अपने रोल मॉडल खुद बने. सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर सीएम मान ने यह भी कहा कि उनकी सरकार महीने में दो बार नौजवान सभा का भी आयोजन करेगी. इस सभा में युवा अपने व्यावसायिक विचारों को साझा कर सकेंगे.

बेहद काबिल होते हैं पंजाब के लोग: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर नौजवानों से बात करते हुए कहा कि पंजाब के नौजवान खुद को ही अपना रोल मॉडल समझें, सीएम मान ने कहा कि पंजाब के युवा बहुत ही काबिल है. उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी नौजवानों ने विदेश में जाकर कड़ी मेहनत की है. उसी मेहनत की बदौलत वो आज विदेशों में वहां के मूल निवासियों से आगे पहुंच गए है. सीएम मान ने युवाओं से जमकर मेहनत करने की अपील की है.

सरकार देगी पूरी सुविधा: सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को पूरी सुविधा देगी. उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण हम युवाओं के अच्छे प्लान को अविकसित नहीं रहने देंगे. उन्होंने कहा कि सरकार आपको धन उपलब्ध कराएगी. आप अपने विचारों को आकार दें, स्टार्टअप शुरू करें.

Also Read: कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को 8 दिनों की पुलिस रिमांड, मेक्सिको से लाया गया है भारत

तकनीकी संस्थानों में हो रहे कम नामांकन: सीएम मान ने कहा कि पंजाब के युवा काफी टैलेंटेड होते हैं. इसके बाद भी न जाने क्यों तकनीकी संस्थानों में उनका कम नामांकन हो रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नामांकन महज 35 फीसदी है. जो कि काफी कम है. सीएम मान ने कहा कि जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं, लेकिन उनमें से पंजाब के विद्यार्थियों की संख्या महज पांच से साढ़े 5 हजार के आसपास है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola