कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को 8 दिनों की पुलिस रिमांड, मेक्सिको से लाया गया है भारत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Apr 2023 5:10 PM

विज्ञापन

कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को पटियाला कोर्ट ने 8 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को आज यानी बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मेक्सिको से लेकर दिल्ली आई थी. जिसके पास उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया.

विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर की 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दीपक बॉक्सर को रिमांड पर लेने की याचिका दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट में दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दीपक बॉक्सर से कई मुद्दों को लेकर सवाल करेगी. बता दें, दीपक बॉक्सर पिछले 5 सालों से 10 सनसनीखेज मामलों में शामिल था. दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के मुताबिक, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने विदेश भागे लोगों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस दीपक बॉक्सर को मेक्सिको से दिल्ली लेकर आई थी: गौरतलब है कि गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को आज यानी बुधवार को  दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मेक्सिको से लेकर दिल्ली आई थी. जिसके पास उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया. बता दें, दिल्ली पुलिस ने एफबीआई (FBI) की मदद से मंगलवार को मेक्सिको से दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार किया था. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अपराधी को मेक्सिको जैसी जगह से लाया गया है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से गैंगस्टर दीपक बॉक्सर पीछा कर रही थी.

फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भागा था दीपक बॉक्सर: दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीपक बॉक्सर इसी साल जनवरी महीने में फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई भाग गया था. वह अलग-अलग देशों की यात्रा करते हुए अंत में मैक्सिको पहुंचा. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 2 अधिकारी को मैक्सिको भेजा गया, जहां मेक्सिको पुलिस और एफबीआई की मदद से दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया.

हत्या का वांटेड था दीपक: पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर दीपक बॉक्सर बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में वांटेड था. अमित गुप्ता को बॉक्सर ने बीते साल उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपक ने फेसबुक पर गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गिरोह के साथ निकटता के कारण उसकी हत्या की गई. 

Also Read: Money Laundring Case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola