पुणे मर्डर: बेटी दोषी निकले तो उसी किले से धक्का दे दो, आरोपी सिया के पिता ने भावुक होकर कहा
सिया गोयल और केतन अग्रवाल (Photo: X)
सिया गोयल के पिता ने भावुक होकर कहा कि अगर उनकी बेटी के खिलाफ हत्या के आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी इन आरोपों पर यकीन नहीं हो रहा है. जानें उन्होंने और क्या कहा.
आरोपी सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भावुक होकर कहा कि अगर उनकी बेटी अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की दोषी पाई जाती है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे मामले में उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए. यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कही. सिया के पिता का यह बयान उस वक्त आया है जब पुलिस ने आरोप लगाया है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि दोनों ने उसे खाई में धक्का दे दिया. फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.
VIDEO | Pune realtor's death: "Ketan was like a son to me. Siya never expressed any unhappiness over marriage. Real culprit must be pushed from the same cliff," says father of accused Siya Goyal.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Pune pic.twitter.com/qih8o7wofS
मुझे आज भी यकीन नहीं कि सिया ने ऐसा किया : प्रवीण गोयल
प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें अब भी अपनी बेटी पर लगे आरोपों पर भरोसा नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि सिया की गिरफ्तारी की खबर उनके लिए इतना बड़ा सदमा थी कि उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा. गोयल ने कहा कि मुझे आज भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरी बेटी ऐसा कुछ कर सकती है. उसने कभी मुझसे झूठ नहीं बोला और हमेशा सही रास्ते पर चली. इसलिए उस पर लगे आरोपों को मान पाना मेरे लिए बेहद मुश्किल है.
यह भी पढ़ें : पुणे कांड में नया मोड़: लुल्ला नगर कैफे पहुंची पुलिस, यहीं रची गई थी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश
हालांकि, प्रवीण गोयल ने साफ कहा कि एक पिता होने के बावजूद वह न्याय के रास्ते में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी दोषी साबित होती है तो अदालत को बिना देरी के उसे सजा देनी चाहिए. उसे वही सजा मिलनी चाहिए जिसकी वह हकदार है. एक पिता के तौर पर मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.
उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए, सिया के पिता की मांग
बातचीत के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब प्रवीण गोयल ने और कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी के खिलाफ लगे आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए. प्रवीण गोयल ने भावुक होकर कहा कि अगर मेरी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे उसी किले पर ले जाकर उसी जगह से धक्का दे देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि एक पिता होने के नाते वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










