Puja Special Train 2025 : रेलवे ने किया पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान, झारखंड-बिहार के लोगों को होगा लाभ

Updated:
विज्ञापन
Puja Special Train 2025

पूजा स्पेशल ट्रेन 2025 (File Photo)

Puja Special Train 2025 : रेलवे ने झारखंड और बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी और त्योहार के मौसम में अधिक भीड़-भाड़ को कम करने में मदद करेगी.

विज्ञापन

Puja Special Train 2025 : त्योहार को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है. रेलवे  कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इससे त्योहार में घर पहुंचने वाले लोगों को फायदा  होगा. रेलवे की ओर से एक चार्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार झारखंड और बिहार के लोगों को  इन स्पेशल ट्रेनों को खास लाभ मिलने वाला है. आप भी देखें पूरी लिस्ट.

ट्रेन संख्याट्रेन नामट्रिप्सदिनांकसमय
03229पुरी-पटना1026 सितंबर से 28 नवंबर14:55 बजे (शुक्रवार)
06085��रणाकुलम-पटना1026 सितंबर से 28 नवंबर23:00 बजे (शुक्रवार)
06063कोयंबटूर-धनबाद1026 सितंबर से 28 नवंबर11:50 बजे (शुक्रवार)
03527आत्मालोल-गोरखपुर726 सितंबर से 07 नवंबर13:20 बजे (शुक्रवार)
07020हैदराबाद-जयपुर1026 सितंबर से 28 नवंबर19:50 बजे (शुक्रवार)
07229कन्याकुमारी-हैदराबाद1026 सितंबर से 28 नवंबर05:15 बजे (शुक्रवार)
01701जबलपुर-दानापुर1226 सितंबर से 5 नवंबर19:35 बजे (बुधवार, शुक्रवार)
07605तिरुपति-अकोला1026 सितंबर से 28 नवंबर12:30 बजे (शुक्रवार)

रांची-आरा-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन

रांची और आरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया और सासाराम से होकर गुजरेगी. रांची से यह ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार चलेगी और आरा से 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को चलाया जाएगा. यात्रियों को त्योहार के समय आरामदायक सफर मिलेगा.

रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन चलेंगी

रांची और जयनगर के बीच दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी से होकर गुजरेगी. रांची से यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी और जयनगर से 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को चलाया जाएगा.

रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन चलेंगी

रांची और कामाख्या के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, खगड़िया और कटिहार से होकर गुजरेगी. रांची से यह ट्रेन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी और कामाख्या से 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को चलाया जाएगा. यात्रियों को त्योहार में आरामदायक सफर मिलेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन