Public Holiday : 14 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
Public Holiday 14 Nov

14 नवंबर को कहां रहेगी छुट्टी? जानें (Photo- AI)

Public Holiday : जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव की वजह से 10 और 11 नवंबर को स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी थी. इसके बाद मतगणना के दिन यानी 14 नवंबर को भी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी. इसकी घोषणा सरकार की ओर से की गई है. जानें खबर विस्तार से यहां.

विज्ञापन

Public Holiday : हैदराबाद की जिलाधिकारी हरिचंदना दासरी ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सभी कार्यालयों और संस्थानों में सवेतन अवकाश (पेड हॉलिडे) घोषित किया है. यह अवकाश 10, 11 और 14 नवंबर को दिया गया है. उपचुनाव के काम को देखते हुए 10 और 11 नवंबर की छुट्टी मिल चुकी है. अब 14 नवंबर मतगणना के दिन के लिए भी छुट्टी दी गई है.

आदेश में कहा गया है कि जिन कार्यालयों और संस्थानों में मतदान या मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, वहां यह अवकाश लागू होगा. इसका उद्देश्य कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का अवसर देना है.

सवेतन अवकाश दिया गया

अंग्रेजी अखबार द हिंदू से कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने बातचीत की. इस क्रम में उन्होंने बताया कि सवेतन अवकाश उन सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में लागू होगा जो जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में मतदान या मतगणना केंद्र बने हैं. उन्होंने कहा कि यह छुट्टी मुख्य रूप से स्कूलों के लिए है, क्योंकि शिक्षक चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे और कई जगहों पर मतदान इन्हीं स्कूलों या दफ्तरों में होगा. इसके अलावा, क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों को भी अवकाश दिया गया है, क्योंकि उनके कई कर्मचारी मतदाता हैं. आपको बता दें ये छुट्टी मतदान के एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को और मतदान के दिन यानी 11 नवंबर को दिए गए थे.

आदेशों का सख्ती से पालन किया गया

बातचीत में कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास बार बंद रहेंगे और भोजन वितरण या ऐसी अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. उनके आदेश का पालन भी किया गया. उन्होंने बताया कि जिन विभागों और संस्थानों में मतदान केंद्र या मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, उनके प्रमुखों को आदेशों का सख्ती से पालन करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

मतगणना 14 नवंबर को

जुबली हिल्स उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी (BJP) आमने-सामने हैं. मतदान 11 नवंबर को हो चुका है और नतीजे 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola