Video: अजित पवार के PSO विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार रात में हुआ, छोटे से बेटे को देख रो देंगे आप भी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Jan 2026 9:51 AM

विज्ञापन

विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार (Photo ANI और PTI से लेकर बनाई गई)

Video : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इस बीच उनके PSO विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार किया गया जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Video : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार बुधवार रात सतारा में किया गया. जाधव के पैतृक गांव में उनके परिवार ने अंतिम संस्कार किया जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में जाधव का छोटा बेटा नजर आ रहा है जो अंतिम संस्कार की रस्में निभा रहा है. वह चिता के चारो ओर घूमता वीडियो में दिख रहा है. जाधव भी उसी दुर्भाग्यपूर्ण चार्टर प्लेन में सवार थे जो 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हो गया था. इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. देखें वीडियो.

66 साल के अजित पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में कुछ देर के बाद करीब 11 बजे किया जाएगा. इससे पहले अंतिम यात्रा सुबह निकाली जा रही है. पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर बारामती हवाई पट्टी के पास बुधवार सुबह एक ‘लियरजेट’ विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें अजित पवार की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे में दो पायलट, एक विमान परिचारक और एक निजी सुरक्षा अधिकारी की भी जान चली गई. 29 जनवरी की सुबह अजित पवार के पार्थिव देह को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी अस्पताल, बारामती से उनके काटेवाडी गांव ले जाया गया.

यह भी पढ़ें : Video : अजित पवार के बेटे जय का वीडियो आया सामने, आंखें थी नम

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola