Congress Adhiveshan: ‘देश को कांग्रेस से उम्मीदें, विपक्षी दल एकजुट हों’, प्रियंका गांधी ने कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Congress Adhiveshan: ‘देश को कांग्रेस से उम्मीदें, विपक्षी दल एकजुट हों’, प्रियंका गांधी ने कही बड़ी बात

कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि, ‘देश को कांग्रेस से उम्मीदें हैं, उन्होंने विपक्षी दल को एकजुट होने का आह्वाहन किया.

विज्ञापन

रायपुर: कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है.

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों को हिम्मत दी है. PM देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी है, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ किया गया है. चुनाव नजदीक, विपक्षी दल एकजुट हो, हमारे पास सिर्फ एक साल का समय रह गया है. देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय BJP बेमुद्दों को सामने लाती है. देश की नकारत्मक राजनीति से बाहर आना होगा. केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola