बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में बस डिपो में खड़ी निजी बसों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Haryana News| Symbolic Image, ANI, X
बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में बस डिपो में खड़ी निजी बसों में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक गराज में खड़ी बस में आग लग गई. देखें वीडियो
बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में बस डिपो में खड़ी निजी बसों में आग लग गई है. इसका वीडियो सामने आया है. आग बहुत ही भयावह है जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 बसें जल गईं है. इससे पहले खबर आई कि बेंगलुरु के वीरभद्र नगर में सोमवार को कम से कम चार खड़ी बस में आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक गराज में खड़ी कम से कम चार बस में आग लग गई. हमारे दमकलकर्मी घटनास्थल पर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
#WATCH | Private buses parked in a bus depot in Bengaluru's Veerabhadranagar catch fire
Detailed awaited. pic.twitter.com/gC0WAmksCZ
— ANI (@ANI) October 30, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










