ePaper

10 से 13 सितंबर तक राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता, नवादा करेगा मेजबानी

Updated at : 03 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
10 से 13 सितंबर तक राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता, नवादा करेगा मेजबानी

प्रमंडल व राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक

विज्ञापन

कैप्शन – बैठक का संचालन करते डीएम

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

प्रमंडल स्तरीय व राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी रवि जी ने बताया कि यह वार्षिक खेल प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित होगी. इसमें अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया जायेगा. जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में नामांकन के लिए सूचित करना सुनिश्चित करें. ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी समय पर भाग ले सकें. साथ ही उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्टेडियम स्थित खेल भवन में फ्लेक्स के माध्यम से अधिसूचना बोर्ड लगाया जाए, जिससे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी व योजनाओं का लाभ मिल सके.

स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, नवादा को दिया गया. वहीं, सिविल सर्जन को प्रतियोगिता के दौरान एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं के साथ डॉक्टर व नर्स की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.

कई खेलों की होगी स्पर्धा

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज, रग्बी, भारोतोलन, फुटबॉल, खो-खो, ताईक्वांडों, योगा, हैंडबॉल, बॉक्सिंग जैसे खेलों में अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के लिए शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति निर्धारित स्थलों पर की गयी है. डीएम ने कहा यह प्रतियोगिता जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी. इससे न केवल उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा, बल्कि उनके कैरियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी. बैठक में सिविल सर्जन नवादा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ शिक्षा के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola