Viral Video : पिताजी ने कहा प्रेमानंद महाराज नहीं रहे, भक्त की यह बात सुनकर जोर से हंसे संत

Updated:
विज्ञापन
premanand ji maharaj

प्रेमानंद महाराज

Viral Video : प्रेमानंद महाराज की तबीयत पहले खराब थी, जिसके कारण वे पदयात्रा नहीं कर पा रहे थे. अब संत ने अपनी हालत के बारे में खुद जानकारी दी है. वीडियो में उनकी ताजा स्थिति आप भी देख सकते हैं. देखें अपनी सेहत को लेकर उड़ाई गई अफवाह पर क्या बोले महाराज.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रेमानंद महाराज का है. इस वीडियो को देखकर उनके भक्तों को कुछ सकून मिला. दरअसल, सोशल मीडिया पर संत बहुत प्रसिद्ध हैं. अपने सत्संग के जरिए वे लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत खराब थी, जिसके कारण उनकी नियमित पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ा दी गई. अब महाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अफवाह फैलाने वालों पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो.

सोशल मीडिया पर महाराज की कुछ वीडियो वायरल होने लगीं, जिनमें वे असहाय दिख रहे थे. कुछ लोगों ने तो यह तक अफवाह फैला दी कि संत अब नहीं रहे. हाल ही में, एक भक्त ने बताया कि उसके पिता ने कहा कि जिनसे मिलने वह जा रहा है, वे तो नहीं रहे. यह वीडियो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम bhajanmarg_official पर पोस्ट किया गया है. इसके जवाब में महाराज ने कहा कि पिता जी से कह देना कि मैं उनसे बात करके आ रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि यह केवल व्यूज के लिए किया गया, यह गलत है और इसका फल भुगतना पड़ेगा. यह भाव का खेल है, इसमें मजाक नहीं करना चाहिए. सही खबर ही देनी चाहिए, झूठी खबर फैलाने वाले को भोगना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : Premanand Ji Maharaj Health Update : झूठी खबर देने वाले को भोगना पड़ेगा, प्रेमनंद जी महाराज ने कहा

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola