पोलियो, खसरे का बढ़ सकता है प्रकोप, UNICEF का दावा, कोरोना की वजह से 48 मिलियन बच्चे टीकाकरण से चूके
Uganda Polio Vaccination :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण 2019 और 2021 के बीच लगभग 67 मिलियन बच्चे आंशिक रूप से या पूरी तरह से नियमित टीके से चूक गए.
देश और दुनिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच UNICEF ने जो दावा किया है, उसके अनुसार बहुल जल्द दुनिया के सामने एक और बड़ी चुनौती बीमारी के रूप में आने वाली है. UNICEF ने बताया कि बहुत जल्द दुनिया पोलिया और खसरे की चपेट में आ सकता है. इसके पीछे UNICEF ने नियमित टीकाकरण नहीं होने को कारण बताया है.
UN रिपोर्ट में खुलाया, लॉकडाउन के दौरान करीब 67 मिलियन बच्चे नियमित टीके से चूके
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया भर में कोविड महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण 2019 और 2021 के बीच लगभग 67 मिलियन बच्चे आंशिक रूप से या पूरी तरह से नियमित टीके से चूक गए. यूनिसेफ की एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि बचपन के नियमित टीकाकरण में एक दशक से अधिक समय तक कड़ी मेहनत से जो फायदा हुआ, उसमें कमी आ सकती है.
वापस पटरी पर लौटना काफी चुनौतीपूर्ण
रिपोर्ट में कहा गया कि खसरा और पोलियो के खिलाफ जो सफलता मिली थी, उसे वापस पटरी पर आना चुनौतीपूर्ण होगा. क्योंकि टीके गंभीर रूप से बाधित हो गए हैं. संभावित पोलियो और खसरे के प्रकोप पर चिंता जताते हुए यूनिसेफ ने कहा, 48 मिलियन पूरी तरह से नियमित टीकों से चूक गए.
Also Read: बच्चों को रूबेला-खसरा का टीका लगाने में कोलकाता और हावड़ा पिछड़े, जानिए कौन है सबसे आगे
2010 से 2017 के बीच 16.9 करोड़ बच्चों को नहीं मिला खसरे का पहला टीका
यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार 2010 से लेकर 2017 के बीच करीब 16.9 करोड़ बच्चों ��ो खसरे का पहला टीका नहीं लग पाया था. रिपोर्ट के अनुसार हर साल 2.11 करोड़ बच्चों को खसरे का टीका नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










