Coronavirus को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे "मन की बात", ट्वीट करके दी जानकारी
कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ता देख सारे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों कि संख्या में वृद्धि हो रही है. इस महामारी को लेकर आज सवेरे पीएम नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों से मन कि बात करेंगे.
कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ता देख सारे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों कि संख्या में वृद्दि गो रही है. इस महामारी को लेकर आज सवेरे पीएम नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों से मन कि बात करेंगे. प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के दौरान कोरोना वायरस योद्धाओं – डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए सराहना कर सकते हैं.
Tune in tomorrow at 11.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2020
Tomorrow’s episode will be focused on the situation prevailing due to COVID-19. #MannKiBaat pic.twitter.com/wWybvdLW8k
पीएम मोदी लगातार खुद लगातार हेल्थ सेक्टर, पुलिस, प्रशासन और मीडिया तक तमाम लोगों से संवाद कर उनकी तारीफ कर रहे है. पीएम मोदी हमेशा अच्छे काम करने वालों की हौसलाफजाई करने से नहीं चूकते वो अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए ऐसे खास लोगों के बारें में देशवासियों को बताते हैं. लेकिन इन दिनों वह कोरोना वायरस से जंग में डटे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की हौसलाफजाई कर रहे हैं
ट्विटर पर पीएम मोदी ने अपने रविवार के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, ’29 मार्च को, इस महीने ‘मन की बात’ होगी. ये कार्यक्रम कोविड-19 पर आधारित होगा. माना जा रहा है कि मोदी स्वास्थ्य, स्वच्छता और कोरोना वायरस पर भारत के प्रभाव पर बात करेंगे, जिसने 1024 को संक्रमित किया है और 24 मारे गए हैं.
बता दें कि 24 जनवरी की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोराेना वायरस को लेकर राष्ट्र के नाम टेलीविजन के जरिए संबोधन किया था. इस दाैरान पीएम मोदी ने कहा था कि जानलेवा वायरस से बचाव का सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र तरीका है. इसके लिए 21 दिनों यानी कि 14 अप्रैल तक पूरा देश लाॅकडाउन किया जा रहा है.
बता दें कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश बंद है. लॉकडाउन में दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टेशन पर भारी भीड़ है. इस बस स्टेशन पर लोग इस उम्मीद में पहुंच रहे हैं कि उन्हें यहां से बस मिलेगा. इस स्टेशन पर लगभग 15 से 20 हजार लोग मौजूद हैं. यह भीड़ सिर्फ दिल्ली के मजदूरों की नहीं है हरियाणा, गुरुग्राम सहित कई इलाकों की है जो अपने घर लौटना चाहते हैं. कुछ बसें धौलाकुआं से भी चलायी जा रही है. बहुत सारे मजदूर अब धौलाकुआं की तरफ पैदल निकल गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










