Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा देंगे पीएम मोदी? पुतिन से मुलाकात के बाद जाएंगे कीव

Russia Ukraine War: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं. इस संबंध में विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है.
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इस बीच खबर है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का दौरा करेंगे. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दी. रूस के साथ संघर्ष के बाद से यह उनकी पहली यात्रा है. पीएम मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात के करीब एक महीने बाद होगी.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा का विवरण बाद में साझा किया जाएगा. मीडिया में जो खबरें हैं उसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने कीव का दौरा कर सकते हैं. पश्चिमी देशों ने 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद मास्को पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन भारत और चीन जैसे मित्र देशों ने उसके साथ व्यापार अभी भी कर रहे हैं.
रूस और यूक्रेन युद्ध के लिए कौन जिम्मेदार?
यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में भारत ने रूस को सीधे तौर पर दोषी ठहराने से परहेज किया है. इस युद्ध को मास्को एक विशेष सैन्य अभियान बताता है. अमेरिका ने रूस के साथ भारत के संबंधों पर चिंता जताई है, खासकर ऐसे समय में जब वाशिंगटन बढ़ते चीन के प्रभाव के बीच नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. नई दिल्ली अपने पुराने मित्र रूस के साथ संबंध बरकरार रखते हुए पश्चिम के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाना चाहती है.
रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दाखिल होने का क्या है मकसद ?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के दाखिल होने का मकसद वहां एक ‘बफर जोन’ तैयार करना है, ताकि मॉस्को को सीमा पार और हमले करने से रोका जा सके. जेलेंस्की ने कुर्स्क क्षेत्र में 6 अगस्त को शुरू किए गए इस साहसिक अभियान की मंशा पहली बार स्पष्ट रूप से जाहिर की है. पहले उन्होंने कहा था कि अभियान का मकसद सीमावर्ती सुमी क्षेत्र में लोगों को रूस की ओर से लगातार जारी गोलाबारी से बचाना है.
Read Also : जंग हार रहा है रूस..? यूक्रेनी सेना की घुसपैठ के बाद Russia में इमरजेंसी की घोषणा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










