Lok Sabha Election 2024: NaMoApp से चंदा जुटाने में जुटी BJP, जानें पीएम मोदी ने कितने रुपये दान में दिए
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है. शनिवार को पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी सीट से मैदान में उतारा गया है. सूची जारी करने के अगले ही दिन पार्टी चंदा अभियान में जुट गई है.
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने NaMoApp के जरीये पार्टी को दिया चंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NaMoApp के माध्यम से पार्टी का चंदा दिया. उन्होंने 2000 रुपये दान दिए. डोनेशन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट भी किया और इसकी जानकारी दी.
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए चंदा देने की अपील की
पार्टी को चंदा देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भी सहयोग राशि देने की अपील की. पीएम मोदी ने डोनेशन की पर्ची शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, मुझे बीजेपी में योगदान देकर और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है. मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं.
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी दिया दान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोनेशन से पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी पार्टी को चंदा दिया. गंभीर ने 1000 रुपये का सहयोग राशि पार्टी को प्रदान किया. गंभीर ने एक्स पर लिखा, मैंने भाजपा को दान देकर, पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण के सपने को पूरा करने में अपना योगदान दे रहा हूं. गंभीर ने लोगों से दान करने की अपील करते हुए लिखा, आइए हम सभी आगे आएं और NaMo ऐप का उपयोग करके Donation For Nation Building अभियान में शामिल हों!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










