Vande Bharat: पीएम मोदी आज झारखंड समेत नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट

Updated:
विज्ञापन

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है. दूसरा कार्यक्रम विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी हिस्सा ले सकते हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. जिसमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

हैदराबाद से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वीडियो लिंक के माध्यम से काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है. उसने कहा कि दूसरा कार्यक्रम विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी हिस्सा ले सकते हैं.

इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसमें ट्रेन उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच चलेंगी.

Also Read: काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास, कार्यक्रम में शामिल हुए दिग्गज क्रिकेटर

झारखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, रांची से हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी

झारखंड में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और प्रधानमंत्री मोदी आज डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से नियमित रूप से परिचालित होगी. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की औपचारिक शुरुआत करने के कार्यक्रम में रेलवे ने झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसदों एवं विधायकों को आमंत्रित किया है. राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 27 जून को हुई थी. यह ट्रेन रांची और पटना के बीच चलती है.

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रूट

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी जो 24 सितंबर को उदयपुर से रवाना होगी. 24 सितंबर को गाडी संख्या 09679, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन उदयपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी और शाम 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी और देर रात 02.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी. जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 25 सितंबर से शुरू होगी. गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से सुबह 07.50 बजे रवाना होगी और अपराह्न 14.05 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) जयपुर से दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी और रात 10.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर रुकेगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola