ePaper

PM मोदी ने नौ करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किये 18 हजार करोड़, कहा- पिछली सरकारों की नीतियों से बर्बाद हुआ छोटा किसान

Updated at : 25 Dec 2020 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने नौ करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किये 18 हजार करोड़, कहा- पिछली सरकारों की नीतियों से बर्बाद हुआ छोटा किसान

PM Modi transfers 18 thousand crores to the account of nine crores farmers, said- Small farmers ruined by policies of previous governments : नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करते हुए नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की. इस मौके पर वे विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों की नीतियों के कारण छोटा किसान बर्बाद हुआ.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करते हुए नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की. इस मौके पर वे विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पिछले सरकारों की नीतियों के कारण छोटा किसान बर्बाद हुआ.

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के नाम पर अपने झंडे लेकर जो खेल खेल रहे हैं, अब उनको सच सुनना पड़ेगा. ये लोग अखबार और मीडिया में जगह बनाकर, राजनीतिक मैदान में खुद के जिंदा रहने की जड़ी-बूटी खोज रहे हैं. लेकिन, देश का किसान उनको पहचान गया है.

उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो वर्षों तक सत्ता में रहे. इनकी नीतियों की वजह से देश की कृषि और किसान का उतना विकास नहीं हो पाया, जितना उसमें सामर्थ्य था. पहले की सरकारों की नीतियों की वजह से सबसे ज्यादा बर्बाद छोटा किसान हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो किसानों के लिए इतने आंसू बहा रहे हैं, इतने बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं. जब ये लोग सरकार में थे, तब इन्होंने किसानों का दुख दूर करने के लिए क्या किया? ये देश का किसान अच्छी तरह जानता है.

साथ ही कांग्रेस का नाम लिये बिना पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो किसानों के नाम पर आज आंदोलन कर रहे हैं, जब उनका समय था, तब वे चुप थे. जो लोग आंदोलन चला रहे हैं, तब वे उस सरकार को समर्थन करते थे. यही लोग स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के ऊपर सालों तक बैठे थे. हमने आकर निकाला, क्योंकि हमारे जीवन का मंत्र किसान की जिंदगी का भला करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola