Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 विधेयक पारित, देखें पूरी सूची
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Aug 2025 4:49 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Parliament Monsoon Session: ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के बाद संसद की कार्यवाही को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई. महीने भर चले मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 विधेयक पारित किए गए.
Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जोरदार चर्चा हुई. फिर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे पर विपक्ष ने भारी हंगामा किया. जिसके कारण कई बार कार्यवाही स्थिगित करनी पड़ी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दोनों सदनों में चर्चा हुई. लेकिन इसके अलावा अधिकतर समय हंगामे की भेंट चढ़ गया. राज्यसभा में हंगामे की वजह से एक बार भी शून्यकाल और प्रश्नकाल सामान्य तरीके से नहीं हो पाया.
लोकसभा में कौन-कौन विधेयक हुए पारित
अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्समायोजन से संबंधित गोवा विधेयक 2025
मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2025
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025
आयकर विधेयक 2025
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025
राज्यसभा में कौन-कौन विधेयक हुए पारित
वहन-पत्र विधेयक 2025
समुद्री मालवाहन विधेयक 2025
तटीय शिपिंग विधेयक 2025
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2025, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2025
गोवा अनुसूचित जनजाति पुनर्समायोजन विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025, आयकर विधेयक 2025
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025
ये भी पढ़ें: Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद से पास, कानून तोड़ने पर होगी 3 साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










