Pakistan Missile Video: दिवाली के पटाखे की तरह फुस्स निकली पाकिस्तानी मिसाइल, देखें वीडियो

Pakistan Missile Video
Pakistan Missile Video: पाकिस्तान ने गुरुवार की रात को भारत के रिहायशी इलाकों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया. उसने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारत को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसे वो जीवन भर नहीं भूल पाएगा. पाकिस्तान ने 8 मिसाइलों से भारत पर हमला किया, लेकिन उसके मिसाइल दिवाली की पटाखों की तरह फुस निकले. भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को कुछ इस तरह मार गिराया, जैसे हवा में तिनके उड़ जाते हैं. पाकिस्तानी मिसाइल पटाखों की तरह साबित हुआ, इसका प्रमाण भी मिल गया है.
Pakistan Missile Video: पाकिस्तान ने गुरुवार की रात को भारत के रिहायशी इलाकों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया. उसने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारत को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसे वो जीवन भर नहीं भूल पाएगा. पाकिस्तान ने 8 मिसाइलों से भारत पर हमला किया, लेकिन उसके मिसाइल दिवाली की पटाखों की तरह फुस निकले. भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को कुछ इस तरह मार गिराया, जैसे हवा में तिनके उड़ जाते हैं. पाकिस्तानी मिसाइल पटाखों की तरह साबित हुआ, इसका प्रमाण भी मिल गया है.
#WATCH | Remnants of a missile fired by Pakistan found in Punjab's Hoshiarpur pic.twitter.com/20tCMwVdXA
— ANI (@ANI) May 9, 2025
पंजाब के होशियारपुर में मिले मिसाइल के अवशेष
शुक्रवार की सुबह पाकिस्तानी मिसाइल के कुछ पार्ट्स मिले हैं. बठिंडा और होशियारपुर में मिसाइल के अवशेष मिले हैं. मिसाइल के वीडियो भी सामने आए हैं.
JF 17 जेट से छोड़ी गई थी मिसाइल
भारत ने गुरुवार की रात पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट को भी मार गिराया था. जिसमें JF 17, S 16 जेट शामिल थे. JF 17 से ही पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल दागे थे. मिसाइल भी उड़ा दिए गए और जेट को भी ध्वस्त कर दिया गया. डिफेंस एक्सपर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने जिन मिसाइलों से भारत पर हमला किया था, वो लंबी दूरी की मिसाइलें थीं. जिसे पाकिस्तान ने चीन से खरीदी थी.
50 से अधिक ड्रोन को भारत ने मार गिराया
भारत ने गुरुवार की रात को 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) के उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. पाकिस्तानी हमले को नाकाम करने के लिए एल-70 गन, जू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया. जो हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता को दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










