Pahalgam Terror Attack: 'आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा भारत' अमित शाह ने अस्पताल में की पीड़ितों से मुलाकात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2025 4:26 PM
Pahalgam Terror Attack
Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को आतंकियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमले के एक भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी झुकेगा नहीं. दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा.
Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. बुधवार को अमित शाह ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा “भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा. इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.” उन्होंने हमले में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की.
दोषियों को मिलेगी सजा- अमित शाह
अमित शाह ने बुधवार को पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की. अधिकारियों ने बताया कि शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सुरक्षा बल इस घातक हमले के दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अमित शाह पर्यटन स्थल बैसरन का भी दौरा किया. यहीं मंगलवार को 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या की गई थी. अमित शाह ने अपने एक पोस्ट में कहा “मैं इन सभी परिवारों और पूरे देश को आश्वस्त करता हूं कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले इन आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा.”
पीड़ितों से अस्पताल जाकर अमित शाह ने की मुलाकात
बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनंतनाग के एक अस्पताल में जाकर पहलगाम आतंकवादी हमले के घायलों से मुलाकात की. उनका हालचाल जाना. अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह सुबह बैसरन गए, जहां आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया था उसके बाद दोपहर में वह सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. गृह मंत्री के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी थे. पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. बैसरन में हुआ यह आतंकवादी हमला पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है.
हमले से पहले आतंकियों ने की थी रेकी- सूत्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के जानकारी मिली है कि आतंकियों ने हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. इसके लिए उन्होंने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों समेत अन्य कई लोगों की मदद ली थी. उन्होंने हमले के लिए बैसरन को इस कारण चुना क्योंकि वहीं सुरक्षाबल नहीं थे. आतंकियों के लोगों से नाम और पहचान पूछकर उनकी हत्या की.
Also Read: Pahalgam Attack Video: एक्शन में भारत, पहलगाम पहुंचे अमित शाह, NSA डोभाल के साथ रक्षा मंत्री की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










