Pahalgam Attack : कौन है खतरनाक आतंकी हाशिम मूसा? पाकिस्तान के एक इशारे पर कर देता है हमला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2025 7:23 AM
Pahalgam Attack Pakistan handlers
Pahalgam Attack : भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में कई प्रमुख निर्णय लिये. हमले में 26 लोग मारे गए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों का पता लगाने और उन्हें सजा देने की बात कही है. इस बीच खतरनाक आतंकी हाशिम मूसा का नाम सामने आया है जिसने इस हमले में अहम भूमिका निभाई.
Pahalgam Attack : पहलगाम हमले के बाद जांच जारी है. जांचकर्ताओं ने पाया है कि पहलगाम में पाकिस्तानी हमलावरों में से एक हाशिम मूसा शामिल है. इसने अक्टूबर 2024 में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर किए गए कम से कम दो अन्य हमलों को भी अंजाम दिया. पहलगाम हत्याकांड के पीछे लश्कर के तीन आतंकवादियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. अक्टूबर 2024 में हुए हमलों में मूसा के दो सहयोगी मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि वह बच निकला. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि उसके एक सहयोगी के पास से मिले मोबाइल से पता चला कि वे पाकिस्तानी मास्टरमाइंड के निर्देश पर काम कर रहे थे.
तीन लश्कर आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले के पीछे संदिग्ध तीन लश्कर आतंकवादियों के लिए 20-20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की. जिन तीन आतंकवादियों के लिए इनाम की घोषणा की गई है, वे स्थानीय कश्मीरी आदिल हुसैन थोकर, पाकिस्तानी नागरिक हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा हैं.
पहलगाम नरसंहार का संबंध अक्टूबर 2024 के हमले से
जांचकर्ता इस बात पर संदेह कर रहे हैं कि पहलगाम नरसंहार का संबंध अक्टूबर 2024 में कम से कम दो अन्य आतंकवादी हमलों से है. एक गगनगीर (गांदरबल) में, जिसमें छह गैर-स्थानीय मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई. वहीं दूसरा बूटा पथरी (बारामुल्ला) में, जिसमें दो सेना के जवानों और कई सेना के सहयोगियों ने अपनी जान गंवा दी. तीनों हमले कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को टारगेट करके किया गया. सभी हमले एक पैटर्न का हिस्सा थे, जो एक ही ग्रुप के पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तान में ट्रेनिंग लिए स्थानीय सहयोगियों द्वारा किए गए.
यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : कश्मीरी गाइड ने छत्तीसगढ़ के बच्चों की जान बचाई, पढ़ें आतंकी हमले के वक्त कहां थे ये लोग
सोपोर में मुठभेड़ में घेर लिया गया था मूसा को
आतंकी मूसा तीनों हमलों में एक आम अपराधी के रूप में सामने आया है. अरबाज मीर और जुनैद भट, दोनों कुलगाम के हैं और पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए ट्रेनिंग प्राप्त किए हुए है. वह अक्टूबर 2024 के दोहरे आतंकी हमलों में शामिल था. मूसा को एक बार सोपोर में मुठभेड़ में घेर लिया गया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










