OYO New Rule : अनमैरिड कपल को ओयो ने दिया झटका, अब नहीं कर सकेंगे होटल बुक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jan 2025 8:26 AM
ओयो होटल की तस्वीर
OYO New Rule : ओयो ने नियमों में बदलाव किया है. अब कंपनी अनमैरिड कपल के लिए होटल में कमरा बुक नहीं करेगा. जानें यहां पूरी बात.
Table of Contents
OYO New Rule : ओयो…इसके नाम से शायद आप पहले से वाकिफ हों. जी हां…यह टूर और होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म है. इसने अपने पार्टनर होटलों के लिए एक नया चेक-इन नियम पेश किया है. इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ से होगी और यह इसी साल से प्रभावी होगी. इसके अनुसार, अनमैरिड कपल को अब ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसका मतलब केवल पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे. इसके लिए आपको जरूरी डॉक्यूमेंट दिखलाना होगा. नये नियम के तहत, सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने पति-पत्नी होने का प्रमाण देना होगा. इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग को भी शामिल किया गया है.
अनमैरिड कपल नहीं कर सकेंगे होटल में बुकिंग
कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को से अनमैरिड कपल की बुकिंग को अस्वीकार करने को कहा है. ओयो को पहले भी विशेष रूप से मेरठ में सोशल ग्रुप से इस समस्या के बारे में जानकारी मिली थी. इसमें कहा गया था कि अनमैरिड कपल भी होटल बुक करते हैं. इसके अलावा, कुछ दूसरे शहरों के लोगों ने भी अनमैरिड कपल को ओयो होटलों में चेक-इन करने की अनुमति न देने की मांग की थी. इसपर कंपनी ने विचार किया और नियमों में बदलाव किया.
कंपनी समय-समय पर अपने नियम की करती है समीक्षा : पावस शर्मा
ओयो नॉर्थ इंडिया के रिजन प्रमुख पावस शर्मा ने मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार कंपनी है. ये हॉस्पिटैलिटी को अच्छे से बनाए रखने के लिए कमिटेड है. हम समाज की चिंता को भी साथ लेकर चलने वाली कंपनी हैं. उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को पहचानते हैं.’’ शर्मा ने कहा कि कंपनी समय-समय पर अपने नियम की समीक्षा करती है. जरूरी होने पर इसमें बदलाव किए जाते हैं.
ओयो ने कई कदम उठाए
ओयो ने कई कदम भी उठाए. जैसे कि सुरक्षित होटल बुकिंग को लेकर पुलिस और होटल पार्टनर के साथ संयुक्त सेमिनार आयोजित करना, गलत चीजों को बढ़ावा देने में शामिल होटलों को ब्लैक लिस्ट में डालना और ओयो ब्रांडिंग का उपयोग करने वाले अनधिकृत होटलों के खिलाफ कार्रवाई करना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










