ePaper

Parliament: राज्यसभा के 12 सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं का मार्च,सदन में हंगामा

Updated at : 14 Dec 2021 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Parliament: राज्यसभा के 12 सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं का मार्च,सदन में हंगामा

New Delhi: Congress MP Rahul Gandhi and other opposition parties’ members carry a banner as they stage a protest demanding revocation of the suspension of 12 Rajya Sabha MPs, at Parliament premises in New Delhi, Tuesday, Dec 14, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI12_14_2021_000066A)

Parliament Updates: पिछले 29 नवंबर को आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था.

विज्ञापन

Parliament Updates : कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता संसद के मानसून सत्र के दौरान उच्च सदन में ‘‘अशोभनीय आचरण” को लेकर शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये गये राज्यसभा के 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए मंगलवार को मार्च निकाला. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सदन में कई विपक्षी नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया था.

विपक्षी नेता संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा से मार्च निकालकर विजय चौक तक गये. आपको बता दें कि पिछले 29 नवंबर को आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था.

जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं.

Also Read: जब पीएम मोदी का ट्विटर हैंडल सुरक्षित नहीं है तो फिर देश की कैसे सुरक्षा हो पाएगी? संसद में कांग्रेस का सवाल
निलंबन वापस लेने की मांग पर विपक्ष का हंगामा

बारह सदस्यों के निलंबन का फैसला वापस लेने की मांग पर अड़े विपक्षी सदस्यों के व्यवधान की वजह से मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही करीब 12 बजे शून्यकाल के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सुबह, राज्यसभा की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. इसके बाद उन्होंने जैसे ही शून्यकाल शुरू कराया, कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कथित अशोभनीय आचरण के लिए शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए बारह सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग की.

सभापति ने सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों से शांत रहने और शून्यकाल चलने देने की अपील की. इसी बीच, हंगामा कर रहे कुछ विपक्षी सदस्य आसन के निकट आ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी तथा निलंबन वापस लेने की मांग करने लगे. सभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि आज शून्यकाल में 60 मुद्दों को उठाने का नोटिस मिला था, जिनमें से 26 को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी मुद्दे आम जन से संबंधित हैं, लिहाजा इन मुद्दों को उठाने वाले सदस्यों को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola