Odisha Politics: ओडिशा में बड़े खेल की तैयारी में बीजेपी? BJD की ममता मोहंता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन

Mamata Mohanta

Odisha Politics: बीजू जनता दल (बीजद) की ममता मोहंता ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया.

विज्ञापन

Odisha Politics: BJD की ममता मोहंता ने राज्य सभा की सदस्यता से जैसे ही इस्तीफा दिया, सभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया. इसकी जानकारी राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान धनखड़ ने दी. मोहंता के इस्तीफे के बाद ओडिशा में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. उनके इस्तीफे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन ममता के इस्तीफा देने से बीजेपी को बड़ा फायदा होने वाला है.

Odisha Politics: कौन हैं ममता मोहंता

ममता मोहंता अप्रैल 2020 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं. वह महिलाओं को शक्तियां प्रदान करने संबंधी समिति और ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य थीं. मोहंता सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी संसद की समिति की भी सदस्य थीं.

ममता के इस्तीफा देने से बीजेपी को क्या लाभ?

लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा में बड़ी जीत के बाद विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया और नवीन युग की समाप्ति कर सत्ता पर कब्जा कर लिया. लोकसभा में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ बहुमत में है. लेकिन बीजेपी राज्य सभा में बहुमत के आंकड़ों से दूर है. वैसे में बीजेपी ओडिशा के सहारे राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. अब समझिए ममता के इस्तीफा देने से बीजेपी को क्या फायदा होगा. दरअसल ममता के इस्तीफा देने के बाद ओडिशा में राज्यसभा चुनाव होगा, जिसके में संख्या के आधार पर बीजेपी के पास सीट जाएगी. ओडिशा में फिलहाल 10 राज्यसभा सीटों में 9 बीजेडी और केवल एक बीजेपी के पास है.

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं ममता

ममता मोहंता के राज्यसभा से इस्तीफा देने की असली वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. मोहंता का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो रहा था, लेकिन दो साल पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

राज्यसभा में क्या है सीटों का आंकड़ा

राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं. जिसमें मौजूदा संख्या 225 है. बहुमत का आंकड़ा 113 है. बीजेपी के पास केवल 86 सांसद हैं. जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर संख्या 101 है. वैसे में बीजेपी ओडिशा के सहारे अपनी संख्या बढ़ाने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola