Nur Khan Airbase : नूर खान एयरबेस पर एयर स्ट्राइक के बाद क्यों छटपटाया पाकिस्तान?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 May 2025 7:08 AM
Nur Khan air base
Nur Khan Airbase: पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि भारतीय सेना ने उसके तीन एयरबेसों पर मिसाइल हमला किया. इसमें रावलपिंडी में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस भी शामिल है. नूर खान एयरबेस क्यों महत्वपूर्ण है? जानें यहां.
Nur Khan Airbase: चीनी सैटेलाइट फर्म (MIZAZVISION) द्वारा सैटेलाइट इमेजरी जारी की गई है. इसमें भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के बाद पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हुए नुकसान को दिखाया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब के रफीकी, मुरीद, नूर खान, चुनियान और सुक्कुर में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों को टरगेट किया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मिसाइलों ने रावलपिंडी में नूर खान बेस, चकवाल में मुरीद बेस और पंजाब प्रांत के झंग जिले में रफीकी बेस पर हमला किया.
रावलपिंडी के चकलाला में स्थित है नूर खान एयरबेस
पाकिस्तान वायु सेना बेस नूर खान, रावलपिंडी के चकलाला में स्थित है, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 10 किमी दूर है. नूर खान एयरबेस इन बेस में सबसे महत्वपूर्ण है. यह पाकिस्तान के मुख्य परिवहन स्क्वाड्रनों का अड्डा है. इसका उपयोग रसद और रणनीतिक एयरलिफ्ट ऑपरेशनों के लिए किया जाता है. सी-130 हरक्यूलिस और साब 2000 जैसे परिवहन विमान और आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर के साथ-साथ वीआईपी को लाने-ले जाने वाले विमान भी यहां मौजूद रहते हैं. नूर खान एयरबेस पर कथित हमला दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव में एक महत्वपूर्ण घटना है.
अमेरिकी सेना मौजूद रह चुकी है यहां
पाकिस्तान में 2005 में आए भूकंप के बाद अमेरिका ने मानवीय कार्यों में सहायता के लिए चकलाला बेस पर हेलीकॉप्टर और कार्गो विमानों के साथ लगभग 300 सैन्य कर्मियों को तैनात किया था. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 2001 के अंत से इस बेस ने अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियानों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस्लामाबाद के नजदीक होने की वजह से आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के दौरान रसद और खुफिया जानकारी में मदद मिली.
यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: राजनाथ सिंह ने पाक सेना के हेडक्वार्टर रावलपिंडी को दी चुनौती, कहा- हमारी ताकत महसूस हो रही है
2009 में, एयरबेस को एक IL-78 एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट मिला, जिससे यह पाकिस्तान के विस्तारित-रेंज एयर मिशनों के लिए खास हो गया. इस अतिरिक्त विमान के कारण नंबर 10 MRTT स्क्वाड्रन का गठन हुआ. 2012 में, बेस का नाम बदलकर PAF बेस नूर खान कर दिया गया. यह नाम बेस कमांडर और पूर्व चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल मलिक नूर खान के सम्मान में रखा गया. उन्हें 1960 के दशक के दौरान पाकिस्तान वायु सेना के मॉडर्नाइजेशन के लिए जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










