Nuh Vidhan Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने नूंह सीट पर कब्जा रखा बरकरार, जानें इस सीट पर बीजेपी का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Congress, Symbolic Pic

Nuh Vidhan Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने नूंह सीट पर कब्जा बरकरार रखा है. आफताब अहमद ने इनेलो के ताहिर हुसैन को हरा दिया है.

विज्ञापन

Nuh Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा के नूंह की चर्चा काफी होती है. यहां के चुनाव परिणाम आ गए है. कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने मंगलवार को हरियाणा की नूंह विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को हराकर जीत हासिल की. चुनाव आयोग के अनुसार, नूंह से निवर्तमान विधायक अहमद ने हुसैन को 46,963 मतों के अंतर से हराया और इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखा.

हरियाणा की नूंह विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे. हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को यानी आज हुई. पूरे हरियाणा की बात करें तो यहां बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है. शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन बाद में बीजेपी ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को पछाड़ दिया.

Read Also: Haryana Election Result 2024 : अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया धोखा, स्वाति मालीवाल ने कहा- गद्दार

नूंह विधानसभा में करीब 2 लाख के करीब मतदाता हैं. यहां से इंडियन नेशनल लोकदल ने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के बेटे ताहिर हुसैन को उतारा था. वहीं बीजेपी की ओर से नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री संजय सिंह उम्मीदवार थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola