अरविंद केजरीवाल और मणिशंकर में कोई अंतर नहीं, AAP नेता के आपत्तिजनक बयान पर फूटा संबित पात्रा का गुस्सा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Oct 2022 3:10 PM

विज्ञापन

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है. संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं वैसे में आज ये कहना गलत नहीं होगा कि मणिशंकर अय्यर और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है.

विज्ञापन

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आप नेता के बयान में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. पात्रा ने कहा है कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के लिए किया है, इससे साफ हो जाता है कि आम आदमी पार्टी कैसी पार्टी है. उनकी मंशा क्या है, ऐसी भाषा यह उजागर करती है. पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक वीडियो में कई बार पीएम मोदी के खिलाफ गलत शब्द का इस्तेमाल किया था.

मणिशंकर अय्यर और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं: संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं वैसे में आज ये कहना गलत नहीं होगा कि मणिशंकर अय्यर और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है. पात्रा ने कहा कि दोनों की भाषा का स्तर, दोनों की राजनीति करने का तरीका एक जैसा ही है.

संबित पात्रा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर की भाषा का नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस पूरी तरह से गुजरात में खत्म हो गई है. ऐसी ही भाषा का नतीजा है कि पूरे देश में कांग्रेस का चुनाव में ऐसा हाल हुआ है. आज ठीक उसी प्रकार की भाषा का प्रयोग अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग सर्वदा अनुचित है.

गुजरात चुनाव को लेकर छिड़ी है जंग: गौरतलब है कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने है. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जी-जान से प्रचार अभियान में जुटे हुए है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे है. पंजाब की तर्ज पर वो गुजरात में भी बड़ी जीत की तैयारी में जुटे हैं. वही, बीजेपी बीते करीब तीन दशक से गुजरात जीतती आई है. ऐसे राजनीतिक दलों की ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. 

Also Read: राजनीति से पहले शिक्षक थे मुलायम सिंह यादव, बच्चों को खूब भाता था उनका क्लास, 120 रुपये था वेतन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola