एनईईटी अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, सदमे में पिता ने भी मौत को लगाया गले, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कही ये बात

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

सेल्वासेकर काम के लिए घर से निकले थे. इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने अपने बेटे को फोन किया. वे जानना चाहते थे कि उसने खाना खाया सा नहीं..., लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला. जानें क्या हुआ इसके बाद

विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में प्रवेश पाने के इच्छुक एक 19 वर्षीय लड़के ने शनिवार को खुदकुशी कर ली. इससे ज्यादा शॉक की खबर रविवार को आयी. बेटे की मौत का सदमा पिता नहीं सह सके और उन्होंने भी खुदकुशी कर ली. मामले को लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

सीएम एमके स्टालिन ने कहा है कि मैं यह जानकर शॉक हूं कि क्रोमपेट के जेगादीस्वरन, जो नीट में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने खुदकुशी कर ली. जब मैं सोच रहा था कि उनके माता-पिता को कैसे सांत्वना दूं, तो अगले दिन उनके पिता सेल्वासेकर की भी मौत की खबर मिली. उन्होंने भी खुदकुशी कर ली. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जेगदीश्वरन के परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को कैसे सांत्वना दूं. यह बहुत दुख की बात है कि एक प्रतिभाशाली छात्र जिसने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, अब नीट आत्महत्याओं की सूची में शामिल हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्र कथित तौर पर दो बार परीक्षा देने के बावजूद पात्रता परीक्षा पास करने में सफल नहीं हो सका था जिससे वह निराश था. मृतक की पहचान एस जेगदीश्वरन के रूप में की गयी. वह अपने पिता सेल्वासेकर (48) के साथ पद्मनाभन स्ट्रीट, कुरिंजी नगर, क्रोमपेट में रहता था. जो खबर आ रही है उसके अनुसार, लड़के की मां अपने पिता से अलग हो चुकी है और सेल्वसेकर अकेले ही बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे और उसे पढ़ा रहा रहे थे. बताया जा रहा है कि सेल्वासेकर एक फोटोग्राफी स्टूडियो चलाते थे. पुलिस जांच से पता चला कि जेगदीश्वरन ने 2022 में एक सीबीएसई स्कूल से 12वीं कक्षा पूरी की थी और दो प्रवेश परीक्षा दी थी जिसमें वह सफल नहीं हो सका था.

क्या है मामला

शनिवार दोपहर सेल्वासेकर काम के लिए घर से निकले थे. इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने अपने बेटे को फोन किया. वे जानना चाहते थे कि उसने खाना खाया या नहीं…, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला जिसके बाद सेल्वासेकर ने घरेलू सहायिका को कॉल किया, जो जेगदीस्वरन को देखने के लिए घर गई और लड़के को लटका हुआ पाया. पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी. हालांकि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

नीट संबंधी आत्महत्या की घटना के बाद स्टालिन की सलाह

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के परीक्षार्थियों से सोमवार को अपील की कि वे आत्महत्या की प्रवृत्ति से बचें और जीवन की कठिनाइयों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें. स्टालिन ने नीट संबंधी छूट से जुड़े तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव पर राज्यपाल आर एन रवि की कथित टिप्पणी का जिक्र करते दावा किया कि कुछ महीनों में ‘‘राजनीतिक बदलाव’’ होने पर ‘‘नीट द्वारा खड़ी की गई बाधाएं ढह जाएंगी.’’

Also Read: Manipur Violence: हिंसा के बीच स्टालिन ने मणिपुर के खिलाड़ियों को तमिलनाडु में प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कहते हैं कि ‘मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा’, फिर वे गायब हो जाएंगे.’’ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा था कि वह तमिलनाडु सरकार के नीट विरोधी विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे. इस विधेयक को अभी राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है. स्टालिन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मैं छात्र जगतेश्वरन और उसके पिता सेल्वाशेखर की मौत की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कामना की कि ‘‘नीट के कारण अब और किसी की मौत नहीं हो.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola