ePaper

Naxal Encounter : हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख रुपये का था इनाम, मुठभेड़ में दोनों ढेर

Updated at : 16 Apr 2025 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Naxal Encounter in Chhattisgarh

Naxal Encounter in Chhattisgarh (File Photo)

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर हो गए हैं. दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

विज्ञापन

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. इन दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई. इसमें सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य हलदर और एरिया कमेटी सदस्य रामे को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर आठ लाख रुपये और रामे पर पांच लाख रुपये का इनाम था.

अधिकारियों ने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली. इसके बाद कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : Earthquake : अमेरिका में जोरदार भूकंप, कुत्ते और हाथी सब भागने लगे, देखें वीडियो

मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल बरामद

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है. इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola