ePaper
Live Updates

Breaking News: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराया

Updated at : 06 Aug 2023 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराया

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:47 PM. 6 Aug 2311:47 PM. 6 Aug

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में मलेशिया को 5-0 से हराकर अजेय क्रम बरकरार रखा है.

9:59 PM. 6 Aug 239:59 PM. 6 Aug

दिल्ली अध्यादेश पर हो सकता है हंगामा

दिल्ली अध्यादेश बिल पर AAP मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली के अधिकारों को जबरदस्ती छीनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कल सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी.

9:59 PM. 6 Aug 239:59 PM. 6 Aug

कुकी पीपुल्स अलायंस ने लिया समर्थन वापस

कुकी पीपुल्स अलायंस ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. कुकी पीपुल्स एलायंस के महासचिव डब्लूएल हैंगशिंग ने मणिपुर के राज्यपाल को सीएम बीरेन सिंह की सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र ईमेल करने की बात कही है.

9:59 PM. 6 Aug 239:59 PM. 6 Aug

अमित शाह के घर अहम बैठक

मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक हो रही है. बैठक में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी शामिल हुए हैं.

9:59 PM. 6 Aug 239:59 PM. 6 Aug

बांग्लादेश नौका पलटने से 8 लोगों की मौत

बांग्लादेश में पद्मा नदी की एक शाखा में एक नौका रेत लदे जहाज से टकारा जाने के बाद डूब गयी, घटना में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी. हादसे के समय नौका पर 46 लोग सवार थे. लोउहाजंग दमकल केंद्र के अधिकारी कैस अहमद ने बताया कि यह हादसा अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंशीगंज जिले में हुआ. ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र ने अहमद के हवाले से कहा, अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं.

9:59 PM. 6 Aug 239:59 PM. 6 Aug

आईएनएस चेन्नई का जोरदार स्वागत

लाल सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई ने 3 से 5 अगस्त तक जेद्दा, सऊदी अरब का दौरा किया. रॉयल सऊदी नेवल फोर्स, बॉर्डर गार्ड्स और भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

अफगानिस्तान में महसूस किये गये भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 रही

अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शाम लगभग 6:53 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद के 19 किमी एसएसई में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

जम्मू-कश्मीर के तंगधार में सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकवादी ढेर

सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में LoC पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. तलाशी अभियान जारी है.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

तेलंगाना के मशहूर लोकर गायक गदर का 77 वर्ष की आयु में निधन

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का रविवार को 77 वर्ष की आयु में खराब स्वास्थ्य के कारण यहां निधन हो गया. गद्दार का असली नाम गुम्मडी विट्ठल राव था.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

AAP ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 7 और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, 7 अगस्त को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को सोमवार, 7 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. सोमवार को अमित शाह दिल्ली सेवा बिल पेश करने वाले हैं.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

गृह मंत्री अमित शाह कल राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल करेंगे पेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, 7 अगस्त को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे. यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

भीलवाड़ा की घटना पर राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने बीजेपी पर लगाया राजनीतिकरण करने का आरोप

राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस विधायक प्रताप खाचरियावास का कहना है, भीलवाड़ा की घटना से सरकार सहित हर कोई दुखी है। इससे बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता है और आरोपियों को पकड़ा जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए…बीजेपी को समझना चाहिए और राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. बीजेपी चाहती है कि अपराध जारी रहे ताकि वे राजनीति करते रहें. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की दर सबसे ज्यादा है. हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. कानून व्यवस्था बहुत खराब है बीजेपी के राज्य, उन्हें वहां ध्यान देना चाहिए.

7:41 PM. 6 Aug 237:41 PM. 6 Aug

पाकिस्तान में बढ़ा ट्रेन हादसा, हजारा एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत 50 घायल

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 50 लोग घायल हो गए.

2:30 PM. 6 Aug 232:30 PM. 6 Aug

मुंबई में ‘बेस्ट’ के निजी बस चालकों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) से संबद्ध निजी बस चालकों की वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निजी परिचालकों की कम से कम 704 बसें सड़कों से नदारद रहीं. सार्वजनिक परिवहन निकाय ‘बेस्ट’ के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को सेवा में लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण 18 डिपो पर सेवाएं प्रभावित हुईं.

2:30 PM. 6 Aug 232:30 PM. 6 Aug

LoC पर एक आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में LoC पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. तलाशी अभियान जारी है.

2:30 PM. 6 Aug 232:30 PM. 6 Aug

चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप, 21 लोग घायल, 100 से अधिक इमारतें ढहीं

पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए. पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, भूकंप से कम से कम 21 लोग घायल हुए और 126 इमारतें ढह गईं. ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में घरों में रखे फर्नीचर हिलते हुए और लोग घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

2:30 PM. 6 Aug 232:30 PM. 6 Aug

आंध्र प्रदेश में नहर में गिरी कार, 1 की मौत, दो की तलाश जारी

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास एक कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई. कार में सवार छह लोगों में से तीन को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य की तलाश जारी है.

2:30 PM. 6 Aug 232:30 PM. 6 Aug

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार सुबह दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है. पुलिस ने आम जनता को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है. जिले के बुद्धल इलाके के गुंधा-खवास गांव में शनिवार को सेना और पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई,जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक मुठभेड़ जारी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola