ePaper
Live Updates

Breaking News Live: गैस की कीमतों में बदलाव नहीं, रिलायंस के लिए दरें घटाई गईं

Updated at : 31 Mar 2023 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News Live: गैस की कीमतों में बदलाव नहीं, रिलायंस के लिए दरें घटाई गईं

Breaking News Live: गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा के संबंध में राज्यपाल सी वी आनंद बोस से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया. आईपीएल 2023 का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो चुका है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा ने कहा कि राहुल गांधी नैतिक रूप से भ्रष्ट हैं. मनमोहन सिंह की सरकार में इन्होंने अध्यादेश फाड़ दिया था. पढ़ें देश और विदेश की बड़ी खबर यहां

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:49 PM. 31 Mar 2310:49 PM. 31 Mar

गैस की कीमतों में बदलाव नहीं, रिलायंस के लिए दरें घटाई गईं

सरकार ने सीएनजी और उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाली एपीएम गैस की कीमतों में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं किया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. एपीएम से मतलब प्राकृतिक गैस के लिये प्रशासनिक स्तर पर मूल्य निर्धारण व्यवस्था से है. इस तरह पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) पर बरकरार रखी गई.

9:22 PM. 31 Mar 239:22 PM. 31 Mar

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मशाल रैली में झुलसे 8 कार्यकर्ता, सभी की हालत खतरे से बाहर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए हैं. इनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं. सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिनका इलाज जारी है. अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है.

9:22 PM. 31 Mar 239:22 PM. 31 Mar

RSS प्रमुख ने भोपाल में अमर बलिदान हेमू कालानी के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भोपाल में अमर बलिदान हेमू कालानी के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया.

9:22 PM. 31 Mar 239:22 PM. 31 Mar

कल भोपाल में रहेंगे पीएम मोदी, पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं. पीएम मोदी कल सवा तीन बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली लौट जाएंगे.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

आटा वितरण के दौरान कराची में भगदड़, अब तक 11 लोगों की मौत

आटा वितरण के दौरान पाकिस्तान के कराची में भगदड़ की खबर आ रही है. इस भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो गयी है.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

‘बंगाल की हालत बहुत खराब है, पीएम मोदी को कुछ करना पड़ेगा’, बोले सुवेंदु अधिकारी

प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की हालत बहुत खराब है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ करना पड़ेगा. मुझे उम्मीद है, मोदी जी और अमित शाह जी ने कश्मीर को ठीक कर दिया, वो लोग बंगाल को भी सही वक्त पर ठीक कर देंगे.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में धारा 144 लगायी गयी

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा के संबंध में राज्यपाल सी वी आनंद बोस से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हावड़ा हिंसा के बाद घटनास्थल पर राज्यपाल बोस जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे. इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में धारा 144 लगायी गयी है.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

हावड़ा में हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की है और हावड़ा में हिंसा भड़कने की स्थिति की जानकारी ली.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

हावड़ा हिंसा पर भाजपा ने की NIA जांच की मांग, कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका

हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां पहले शांति और अमन बहाल करने का हमारा अनुरोध है. इधर हावड़ा हिंसा पर भाजपा ने NIA जांच की मांग की है. इसके लिए कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी है.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

‘पुलिस अपना काम नहीं कर रही, हिंदुओं के घर तोड़फोड़ हुई’, बंगाल हिंसा पर बोले शुभेंदू अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां पहले शांति और अमन बहाल करने का हमारा अनुरोध है. पुलिस कुछ काम नहीं कर रही है. हिंदू के जितने भी घर थे, उन्हें खत्म कर दिया गया. काजीपाड़ा क्षेत्र में सभी हिंदुओं को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा. पुलिस के सामने सभी संपत्ति खत्म हो रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है. हिंदुओं के घर तोड़फोड़ हुई.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की खारिज

शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है. सिसोदिया शराब घोटाले में राहत के लिए हाई कोर्ट का रुख करेंगे. वे जमानत याचिका दायर करेंगे.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का निर्देश कोर्ट ने किया खारिज

गुजरात उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सूचना आयोग के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें गुजरात विश्वविद्यालय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया था.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय ने किया प्रदर्शन

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन और देश में हिंदू लड़कियों एवं महिलाओं के जबरन विवाह की समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए समुदाय के कई सदस्यों ने यहां मार्च निकाला.

7:21 PM. 31 Mar 237:21 PM. 31 Mar

राहुल गांधी नैतिक रूप से भ्रष्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा ने कहा कि राहुल गांधी नैतिक रूप से भ्रष्ट हैं. मनमोहन सिंह की सरकार में इन्होंने अध्यादेश फाड़ दिया था लेकिन अब जब मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं कि कन्विक्टेड MLA की सदस्यता नहीं जानी चाहिए तब राहुल गांधी कुछ नहीं कह रहे हैं. उस समय लालू यादव की बात थी तो इन्होंने अध्यादेश फाड़ दिया लेकिन आज खुद की बात है तो कुछ नहीं कह रहे. इससे पता चलता है कि वे कितने भ्रष्ट हैं.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

अमृतपाल सिंह का करीबी जोगा सिंह गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह का करीबी जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जोगा सिंह लुधियाना के पाल सोनोवाल से गिरफ्तार किया गया. होशियारपुर से फरार हुआ था जोगा सिंह. बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के कहने पर फोन ऑन कर भागा था जोगा सिंह. आजतक न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कई दिनों स‍े उसकी पत्नी पर नजर रख रही थी. उसी के कारण जोगा सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर सकी.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

दिल्ली में बढ़े हैं कोरोना के मामले- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी बढ़ गये हैं. फिलहाल यहां 900 एक्टिव केस हैं. हालांकि अभी किसी तरह के प्रतिबंध की बात उन्होंने नहीं कही है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बीमारी के लिए पूरी तरह तैयार है.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

कोरोना के लेकर बैठक खत्म

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर दिल्ली सरकार की बैठक खत्म हो गई है. अब से थोड़ी देर में सीएम अरविंद केजरीवाल पीसी करेंगे.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

अमरावती मॉल में एक रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में आग

हरियाणा के पंचकुला स्थितअमरावती मॉल में एक रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में आग लग गई. आग लगने के बाद अत्यधिक धुआं निकल रहा है. वहीं, घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

संजय राउत का शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में बीते दिनों हुई हिंसा को सरकार प्रायोजित हिंसा करार दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की समस्या है, क्योंकि यहां सरकार, पुलिस, गृह मंत्री का अस्तित्व नहीं है. उन्होंने बवाल को लेकर कहा कि कहां हैं सीएम व गृहमंत्री? संभाजीनगर में बेवजह दंगा इसलिए हुआ क्योंकि 2 अप्रैल को वहां महाविकास अघाड़ी की एक रैली है. यह सरकार प्रायोजित हिंसा है.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

मंदिर हादसे की होगी जांच

इंदौर मंदिर हादसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने कहा है कि इलाके के सभी बावड़ी और कुएं की जांच होगी. गौरतलब है कि बीते दिन हुए इस हादसे में 35 लोगों की जान चली गई है. जबकि कई लोग अभी भी लापता है.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत

ओडिशा में बड़ा हादसा हुआ है. संबलपुर जिले में आज यानी शुक्रवार को एक कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी. वहीं हादसे में दो अन्य घायल हो गये हैं. संबलपुर के उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने बताया कि सभी कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

कर्नाटक के मंगलुरु स्थित एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या करने से दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. जिस होटल के कमरे में शव मिले थे, वहां मिले एक नोट से संकेत मिलता है कि परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

दिल्ली- वजीरपुर में एक फैक्ट्री में भीषण आग

दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई है. दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

कोरोना ने बढ़ाई दिल्ली सरकार की टेंशन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. संक्रमितों की संख्या में हो रहे इजाफे के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है. कोरोना को लेकर आज दिल्ली सरकार ने एक अहम बैठक बुलाई है. गौरतलब है कि कल यानी गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 12.48 फीसदी थी.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली में अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले हथियार कारोबारी बबलू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 8 पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए है. द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि आरोपी बिहार के सीवान में आग्नेयास्त्रों की फैक्ट्री चलाता था.

2:31 PM. 31 Mar 232:31 PM. 31 Mar

इंदौर हादसे में 35 लोगों की मौत

इंदौर हादमें में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. वहीं, राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताते हुए कहा है कि इंदौर में हुई दुर्घटना में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. बता दें, रामनवमी के के पर गुरुवार को मंदिर स्थित कुएं की छस धंस जाने से कई लोग कुएं में गिर गए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola