ePaper
Live Updates

Breaking News: गुजरात में खराब आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत

Updated at : 30 Nov 2023 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: गुजरात में खराब आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

गुजरात में खराब आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत

गुजरात के खेड़ा जिले में कथित तौर पर मिथाइल अल्कोहल युक्त आयुर्वेदिक सिरप पीने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि इन लोगों की मौत 28 और 29 नवंबर को हुईं. मिथाइल अल्कोहल एक जहरीला पदार्थ है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में भाग लेने के लिए दुबई रवाना

दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 दिसंबर को COP-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

तेलंगाना में शाम 5 बजे तक 63.94% मतदान

तेलंगाना में शाम पांच बजे तक 63.94% मतदान दर्ज किया गया है.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

एक्सिस माई इंडिया Exit Poll का दावा छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार

एक्सिस माई इंडिया Exit Poll का दावा है कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी. सर्वे में दावा किया जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं, तो बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है. सर्वे में अन्य पार्टियों को 1 से 5 सीटें मिलने का दावा किया गया है.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की आर एंड आर योजना को मोदी सरकार की मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की रिकवरी और पुनर्निर्माण (आर एंड आर) योजना को मंजूरी दी. इस आर एंड आर योजना के तहत, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी और पुनर्निर्माण विंडो से 1079.96 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी. राज्य सरकार राहत सहायता के लिए अपने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 126.41 करोड़ रुपये प्रदान करेगी और अपने राज्य के बजट से 451.80 करोड़ रुपये प्रदान करेगी, जिसमें पुनर्वास के लिए भूमि अधिग्रहण लागत 91.82 करोड़ रुपये भी शामिल है.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

दोपहर 3 बजे तक तेलंगाना में 51.89 प्रतिशत मतदान, मेदक में ताबड़तोड़ वोटिंग

तेलंगाना में 119 सीटों के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के अनुसार दोपहर 3 बजे तक कुल 51.89 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं. जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग मेदक में दर्ज किए गए हैं. 3 बजे तक मेदक में कुल 69.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए थे.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

तेलंगाना मतदान के लिए अभिनेता महेश बाबू ने डाला वोट

तेलंगाना मतदान के लिए अभिनेता महेश बाबू ने आज हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

8:56 PM. 30 Nov 238:56 PM. 30 Nov

सरकार ने संसद सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले शनिवार को लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा और इसका 22 दिसंबर तक चलना प्रस्तावित है. इस दौरान 15 बैठकें होंगी जिनमें कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जा सकती है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 36.68 फीसदी मतदान

तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 36.68 फीसदी मतदान हो चुका है. सीएम केसीआर ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

आचार संहिता उल्लंघन मामले में BRS एमएलसी के. कविता के खिलाफ FIR

तेलंगाना में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस बीच मीडिया रिपोर्ट से जो खबर आ रही है उसके अनुसार आचार संहिता उल्लंघन मामले में BRS एमएलसी के. कविता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

पीएम मोदी वैश्विक जलवायु परिवर्तन कार्रवाई शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वैश्विक जलवायु परिवर्तन कार्रवाई शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, साथ ही दुबई में तीन उच्चस्तीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

सीएम और बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव मतदान करने पहुंचे

तेलंगाना में मतदान जारी है. सीएम और बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव और उनकी पत्नी शोभा राव अपना वोट डालने के लिए सिद्दीपेट के चिंतामडका स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र, जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने की परियोजना की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ‘प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र’ के साथ ही देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की परियोजना की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के देवघर में 10,000वें जन औषधि केंद्र को जनता के लिए समर्पित किया.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 20.64% मतदान हुआ

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 11 बजे तक 20.64% मतदान रिकॉर्ड किया गया है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

वन घोटाला मामले में ईडी ने पंजाब के पूर्व मंत्री के यहां छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पंजाब में राज्य के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत तथा कुछ ठेकेदारों के परिसरों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में लगभग 14 स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

केरल हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को बरकरार रखने के केरल हाई कोर्ट के आदेश को रद्द किया.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

अभिनेता-निर्माता नागार्जुन मतदान करने पहुंचे

अभिनेता-निर्माता नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी जुबली हिल्स में सरकारी वर्किंग वुमन छात्रावास(मतदान केंद्र) में मतदान करने पहुंचे. अभिनेता नागा चैतन्य के जुबली हिल्स में सरकारी वर्किंग वुमन छात्रावास(मतदान केंद्र) पर मतदान करने पहुंचे.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

तेलंगाना में मतदान के बीच कांग्रेस और बीआरएस नेताओं के बीच झड़प

तेलंगाना में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस बीच जनगांव में कांग्रेस और बीआरएस नेताओं के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है. वहीं तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 8.52% मतदान दर्ज किया गया.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

असदुद्दीन ओवैसी ने डाला वोट

हैदराबाद में अपना वोट डालने के बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,मैं तेलंगाना के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि जो पहली बार वोट कर रहे हैं उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

कांग्रेस ने बीआरएस की नेता के. कविता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई

तेलंगाना में मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस ने बीआरएस की नेता के. कविता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

भारत के प्रजातंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण हथियार : जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा, भारत के प्रजातंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण हथियार है. इस अधिकार का पूर्ण उपयोग करना चाहिए… जो व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करता उसे आलोचना करने का अधिकार नहीं है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मतदान करना हमारी जिम्मेदारी और अधिकार है इसलिए बाहर निकलकर मतदान कीजिए. तेलंगाना में अच्छी सरकार लाने की जिम्मेदारी आप सबकी है..

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान किया. मतदान शुरू होने से पहले मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं तेलंगाना के अपने भाई-बहनों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आह्वान करता हूं. उन्होंने युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में इस पर्व में भाग लेने की अपील की.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने डाला वोट

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस जुबली हिल्स विधायक उम्मीदवार मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने हैदराबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन

रॉयटर्स के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का 100 वर्ष की आयु में कनेक्टिकट में उनके घर पर निधन हो गया. किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थीं. 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया. यह एक ऐसा पद था जिससे उनकी अमेरिकी विदेश नीति पर गहरी पकड़ बनी. उन्होंने वियतनाम युद्ध को खत्म कराने तथा चीन- अमेरिका के बीच संबंध सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वर्ष 1973 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

अभिनेता अल्लू अर्जुन मतदान देने पहुंचे

अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

गुरुवार को 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. राज्य भर में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल पंजीकृत 3.26 करोड़ मतदाता हैं. 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

2:29 PM. 30 Nov 232:29 PM. 30 Nov

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे, सीजफायर पर होगी चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंच चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमास और इजराइल के बीच सीजफायर पर चर्चा होगी.

6:55 AM. 30 Nov 236:55 AM. 30 Nov

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होंगे. मतदान से पहले मॉक पोल की जा रही है. एक वीडियो मतदान केंद्र संख्या 281, शासकीय उच्च विद्यालय धारुगली से सामने आई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola