Live Updates

Breaking News : दिल्ली के मुंडका में भीषण आग, मौके पर 26 दमकल की गाड़ियां मौजूद

Edited byPritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Breaking News

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली के मुंडका में भीषण आग

दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई. घटनास्थल पर कुल 26 फायर टेंडर आग पर काबू पाने में लगे हैं.

सीएम ने दिया निर्देश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर राजकोट स्थित गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता से पूरा करने का भी निर्देश दिया है.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

गुजरात के राजकोट में अग्निशमन अधिकारी आईवी खेर का कहना है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. हमें लापता लोगों के बारे में कोई संदेश नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि हवा के वेग के कारण हमें अग्निशमन अभियान में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बता दें,राजकोट में टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई है

केन्या में बड़ा हादसा

केन्या में बड़ा हादसा हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यहां सोने की खदान धंसने से पांच से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं, हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं.

केन्या में बड़ा हादसा

केन्या में बड़ा हादसा हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यहां सोने की खदान धंसने से पांच से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं, हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं.

https://x.com/ANI/status/1794295997700682035

केजरीवाल ने पाक के पूर्व मंत्री को लगाई फटकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को उनके उस बयान को लेकर फटकार लगाई जिसमें चौधरी ने लोकसभा चुनाव में नफरत फैलाने वाली और चरमपंथी ताकतों के हार की अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव भारत का आंतरिक मामला है और यह आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली के सात निर्वाचन क्षेत्रों समेत कुल 58 संसदीय क्षेत्रों में शनिवार को मतदान किया गया.

केन्या में बड़ा हादसा

केन्या में बड़ा हादसा हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यहां सोने की खदान धंसने से पांच से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं, हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola