ePaper
Live Updates

Breaking News: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए शेष सीट पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी बीजेपी

Updated at : 14 Sep 2023 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए शेष सीट पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी बीजेपी

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए शेष सीट पर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी बीजेपी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, हम 39 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं और जल्दी ही शेष घोषित करेंगे.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने शहीद जवान कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोनक को श्रद्धांजलि दी

जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोनक को श्रद्धांजलि दी.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

पवन कुमार सैन बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग ने पद्मिनी सिंगला के स्थान पर पवन कुमार सैन को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

पीएम मोदी ने रैली के बाद रायगढ़ में किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली के बाद रायगढ़ में रोड शो किया. रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ हमारे लिए देश के विकास के पावर हाउस की तरह है. देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे. इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को संसद के विशेष सत्र के लिए 18 से 22 सितंबर तक सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी, 2-3 आतंकयों के छिपे होने की संभावना

अनंतनाग मुठभेड़ में वहां छिपे 2-3 आतंकियों के एक समूह के खिलाफ संयुक्त सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस सहित सुरक्षा बलों को छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है. भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा, चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और राष्ट्रीय राइफल्स के विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल बलबीर सिंह ऑपरेशन में सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहले ही मुठभेड़ स्थल का दौरा कर चुके हैं.

11:04 PM. 14 Sept 2311:04 PM. 14 Sept

संसद के विशेष सत्र के दौरान अनंतनाग मुठभेड़ पर सरकार को घेरने की तैयारी में आप

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, संसद के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद इस मुद्दे को वहां जरूर उठाएंगे.

3:05 PM. 14 Sept 233:05 PM. 14 Sept

भारतीय मूल के साथी पर जानलेवा हमला करने वाले कोरियाई व्यक्ति पर चलेगा मुकदमा

अमेरिकी राज्य इंडियाना स्थित परड्यू विश्वविद्यालय में एक कोरियाई व्यक्ति को भारतीय मूल के अपने साथी किराएदार पर चाकू से जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा चलाए जाने के लिए योग्य पाया गया है. अमेरिकी खबरों से यह जानकारी मिली है. इंडियानापोलिस के रहने वाले 20 वर्षीय वरुण मनीष छेड़ा की हत्या के आरोपी जी मिन शा को अप्रैल में टिपेकनो काउंटी न्यायाधीश ने मुकदमा चलाए जाने के लिए अयोग्य पाया था. मामला अक्टूबर 2022 का है.

3:05 PM. 14 Sept 233:05 PM. 14 Sept

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी.”

7:33 AM. 14 Sept 237:33 AM. 14 Sept

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह राज्यों को कई करोड़ की सौगात देंगे. पीएम मोदी बीना में एक कार्यक्रम में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola