Breaking News: गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट को 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया, 5 साल के लिए बैन

Breaking News Live
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौते पर मौजूदा वार्ताओं की प्रगति का स्वागत किया.
गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट को ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया, 5 साल के लिए बैन
गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट (जेकेएनएफ) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से पांच साल की अवधि के लिए एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया.
Ministry of Home Affairs declared Jammu Kashmir National Front (JKNF) as an ‘unlawful association’ with immediate effect under Unlawful Activities (Prevention) Act for a period of five years. pic.twitter.com/oqyftUszex
— ANI (@ANI) March 12, 2024
5.09 हुई महंगाई दर
खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में 5.09 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं, जनवरी महीने में 5.1 प्रतिशत पर थी महंगाई दर
गुजरात कोस्ट गार्ड ने भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद की गई है. ड्रग्स के साथ छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है. टीवी न्यूज
राजनीतिक हलचल तेज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जाएंगे हरियाणा
हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पूरा कैबिनेट सामूहिक इस्तीफा दे सकता है. इस बीच खबर है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज हरियाणा जाएंगे.
जाति आधारित जनगणना कराना कांग्रेस की गारंटी, बोले जयराम रमेश
महाराष्ट्र के नंदूरबार में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना हमारी पार्टी की गारंटी है. हमने गारंटी दी है कि सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना होनी चाहिए.
हरियाणा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे खट्टर, नई कैबिनेट के साथ फिर लेंगे शपथ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बने रहेंगे. नई कैबिनेट के साथ फिर वे शपथ लेंगे.
भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन द्वारा आपत्ति जताना उचित नहीं, भारत ने कहा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन द्वारा आपत्ति जताना उचित नहीं है. हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के संबंध में चीन की टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं.
पीएम मोदी ने साबरमती में 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली गांधी आश्रम स्मारक परियोजना की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती में 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली गांधी आश्रम स्मारक परियोजना की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साबरमती आश्रम हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और विकसित भारत के लिए तीर्थ बन गया है.
राजनीतिक हलचल तेज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जाएंगे हरियाणा
हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पूरा कैबिनेट सामूहिक इस्तीफा दे सकता है. इस बीच खबर है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज हरियाणा जाएंगे.
पीएम मोदी ने 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में NIA की छापेमारी जारी
NIA कर रही छापेमारी कई राज्यों में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले को लेकर छापेमारी चल रही है.
मध्य प्रदेश में हादसा, अनियंत्रित ट्रॉली के बारात में घुसने से 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के रायसेन से हादसे की खबर आ रही है. कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रॉली के बारात में घुसने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हैं.
पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
पीएम मोदी आज 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इसमें रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है.
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए