लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी को याद आया साल 2004 का इलेक्शन, मंत्रियों को दी खास सलाह

Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी को याद आया साल 2004 का इलेक्शन, मंत्रियों को दी खास सलाह

**EDS: IMAGE VIA PMO** Guwahati: Prime Minister Narendra Modi speaks during the inauguration and foundation stone laying ceremony of various developmental projects, in Guwahati, Sunday, Feb. 4, 2024. (PTI Photo)(PTI02_04_2024_000174A)

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने हिंदी पट्टी सहित देशभर में बीजेपी के लिए अनुकूल माहौल पैदा किया है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने मंत्रियों को खास नसीहत दी है. जानें क्या कहा

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चंद महीने शेष रह गये हैं. इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है. दरअसल, भले ही अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिंदी बेल्ट में बीजेपी के हौसले बुलंद हैं, लेकिन हमेशा व्यावहारिक रहने वाले पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा है कि वे राजनीतिक विश्लेषकों के बहकावे में न आएं. आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में जी-जान लगा दें. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है.

पीएम मोदी को आई साल 2004 के चुनाव की याद

मोदी सरकार के प्रति जनता का मूड पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है. इस बीच पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि जब तक बीजेपी की चुनाव में जीत नहीं हो जाती, तबतक आराम से बैठना नहीं है. प्रधानमंत्री ने साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की याद ताजा की और कहा कि 2004 के चुनाव में बीजेपी नेतृत्व लापरवाही बरतता नजर आया था. इस चुनाव के अंत में परिणाम यह हुआ कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव जीता. कांग्रेस केवल सात सीट बीजेपी से ज्यादा लाई और अगले 10 वर्षों तक शासन करने के लिए यूपीए गठबंधन बनाया. उस वक्त मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने.

अबकी बार चार सौ पार

आपको बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता इस बार एक नारा लगा रहे हैं- अबकी बार 400 पार…इस बार पीएम मोदी और अमित शाह हर वो रणनीति अपना रहे हैं जिससे बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा सीट मिल सके. बिहार में पिछले दिनों ही बीजेपी ने जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई है. नीतीश कुमार ने बिहार में राजद और कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाई. ओडिशा में भी बीजेपी को कुछ सकारात्मकता की उम्मीद है क्योंकि यहां नवीन पटनायक की पार्टी कांग्रेस से दूरी बनाकर चलती है.

Also Read: क्या दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? पिछले चुनाव में ‘आप’ से बेहतर रहा था प्रदर्शन

केमिस्ट्री के बाद अंकगणित की जरूरत

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए केमिस्ट्री के बाद अंकगणित की जरूरत होती है. यही वजह है कि दोनों नेता पार्टी के नेताओं पर जोर लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम तेजी से करें. यही नहीं पहली बार वोट करने वाले युवाओं से भी संपर्क करें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola